राज्य कृषि समाचार (State News)

गुना कृषि उपज मंडी में 59 हजार क्विंटल से अधिक उपज की कराई नीलामी

30 अक्टूबर 2024, गुना: गुना कृषि उपज मंडी में 59 हजार क्विंटल से अधिक उपज की कराई नीलामी – कृषि उपज मंडी गुना के सचिव द्वारा दी गई जानकारी अनुसार सोमवार को कृषि उपज गुना मंडी  में 1800 से अधिक ट्रैक्टर-ट्राली एवं 150 से अधिक अन्य वाहन आए । इस दौरान अप्रत्याशित रूप से 59856 क्विंटल उपज की आवक हुई।  जिसकी नीलामी करवाई गई।

Advertisement1
Advertisement

गुना कृषि उपज मंडी सचिव द्वारा बताया गया कि वर्तमान में मंडी समिति गुना में क्षमता से अधिक ट्रेक्टर ट्रालियां आयी,जिससे नवीन ट्रॉलियों का प्रवेश मंडी प्रांगण में संभव  नहीं है। क्षमता से अधिक ट्रॉलियां आने के कारण मंगलवार तक इन्ही ट्रॉलियों की डाक नीलामी हो पाना संभव हो पाएगा। डाक नीलामी 29 अक्टूबर 2024 को दोपहर 12:30 बजे तक ही की जानी है। 30 अक्टूबर 2024 से 02 नवंबर 2024 तक दिवाली और उसके अगले दिन 3 नवंबर को रविवार का अवकाश होने के कारण 5 दिन तक डाक नीलामी नहीं हो सकेगी।  

कृषि उपज मंडी सचिव द्वारा सभी  किसानों से अपनी ट्रॉलियों को  उपज मंडी प्रांगण में न लाने का निवेदन किया जा रहा है। फिर भी किसान यदि अपनी ट्राली लाते  हैं  तो अवकाश के चलते 5 दिवस तक डाक नीलामी हेतु इंतज़ार करना पड़ सकता है।

Advertisements
Advertisement3
Advertisement

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्रामव्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Advertisement8
Advertisement

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

Advertisement8
Advertisement

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.en.krishakjagat.org

Advertisements
Advertisement5
Advertisement