Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

मध्यप्रदेश में मूंग उपार्जन अवधि 5 अगस्त तक बढ़ाई

01 अगस्त 2024, भोपाल: मध्यप्रदेश में मूंग उपार्जन अवधि 5 अगस्त तक बढ़ाई – मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री ऐदल सिंह कंषाना ने बताया है कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशानुसार ग्रीष्मकालीन मूंग उपार्जन की अवधि 5 अगस्त तक बढ़ा दी गई है। किसान भाई समर्थन मूल्य पर ग्रीष्मकालीन मूंग विक्रय करने के लिये अपना स्लॉट बुक करा सकते हैं। कृषि मंत्री श्री कंषाना ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव का किसानों के हित में लिये गये इस महत्वपूर्ण निर्णय के लिये प्रदेश समस्त किसानों की ओर से आभार जताया है।

कृषि मंत्री ने बताया है कि किसानों की मांग पर उपार्जन की अवधि को बढ़ाने के लिये मुख्यमंत्री ने उनके द्वारा किये गये अनुरोध को सहर्ष स्वीकार किया। सरकार ने 31 जुलाई तक की निर्धारित उपार्जन अवधि को 5 अगस्त तक बढ़ाने का महत्वपूर्ण किसान हितैषी निर्णय लिया। 

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com