Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

बुरहानपुर में 5 उर्वरक आदान विक्रेताओं पर जुर्माना लगाया

24 मार्च 2025, बुरहानपुर: बुरहानपुर में 5 उर्वरक आदान विक्रेताओं पर जुर्माना लगाया – जिले में रबी-जायद फसलों को दृष्टिगत रखते हुए किसानों को अच्छी गुणवत्ता का उर्वरक आपूर्ति तथा उर्वरकों की कालाबाज़ारी रोकने हेतु कलेक्टर श्री हर्ष सिंह के निर्देशों के परिपालन में कृषि विभाग एवं राजस्व विभाग के संयुक्त दल द्वारा उर्वरक विक्रेताओं के गोदामों व दुकानों का निरीक्षण किया गया। अनियमितताएं  पाए जाने पर 5 उर्वरक विक्रेताओं पर जुर्माना लगाया गया है।

 उपसंचालक कृषि श्री एम.एस.देवके ने जानकारी देते हुए बताया कि, आदान विक्रेताओं के यहाँ  पर स्टॉक रजिस्टर एवं पीओएस मशीन के स्टॉक में भिन्नता, विभिन्न फर्मों पर स्टॉक रजिस्टर, उर्वरक की रेट लिस्ट नहीं  पाई   गई जिसके कारण 5 उर्वरक विक्रेताओं पर जुर्माना लगाया गया है। जिसमें अरिहंत फ़र्टिलाइज़र बुरहानपुर को राशि 71,289/-रूपये, नर्मदा  मार्केटिंग  बहादरपुर को राशि 25,000/-रूपये, गोल्डी कृषि केंद्र बहादरपुर को राशि 25,000/-रूपये, श्री गणेश एग्रो एजेंसी शाहपुर को राशि 45,390/- रूपये एवं नवकार फ़र्टिलाइजर सिरपुर को राशि 25,000/- रूपये का जुर्माना लगाया गया है। भविष्य में इस कृत्य की पुर्नावृत्ति करने पर तीन माह की सजा एवं जुर्माना लगेगा। जुर्माना भरने के उपरांत ही उर्वरक पंजीयन पत्र बहाल हो सकेगा।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com