उज्जैन में कृषि विभाग की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित
20 फरवरी 2026, उज्जैन: उज्जैन में कृषि विभाग की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित – जिला पंचायत सीईओ श्री श्रेयांस कुमट द्वारा बुधवार सुबह कलेक्टर कार्यालय सभागार में कृषि विभाग के कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक ली गई।
बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री कुमट ने निर्देश दिए कि ई-विकास प्रणाली के माध्यम से किसानों को पोर्टल पर पंजीयन कराकर जागरूक बनाए। नरवाई प्रबंधन के लिए कृषकों को जागरूक करें और नरवाई न जलाने वाले किसानों को प्रोत्साहित करें। विकासखंड अनुसार कृषि यंत्रीकरण की कार्य योजना बनाकर क्रियान्वयन करने के निर्देश दिए।
बैठक में सामाकोटा परियोजना अंतर्गत कृषकों को आवेदन के लिए प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए। बैठक में शिप्रा किनारे पौधारोपण की कार्ययोजना की समीक्षा की गई। पशुपालन विभाग को विभाग की सभी योजनाओं में शत प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने के निर्देश दिए गए। बैठक में एनआरएलएम के माध्यम से फिश पार्लर स्थापित करने के निर्देश भी दिए गए।
बैठक में किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग के उप संचालक श्री यू.एस. तोमर, उद्यानिकी विभाग के उप संचालक श्री पी.एस. कनेल, सहकारिता विभाग, पशुपालन विभाग और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

