राज्य कृषि समाचार (State News)

आज मानसून के मध्य प्रदेश पहुंचने की संभावना

दो दिन देर से केरल पहुंचा था मानसून

20 जून 2021, नई दिल्ली/भोपाल ।  आज मानसून के मध्य प्रदेश पहुंचने की संभावना – दो दिन की देरी के बाद दक्षिण-पश्चिम मानसून 3 जून गुरुवार को केरल पहुंच गया था। ऐसे में देश में चार महीने के बारिश के मौसम की शुरुआत हो चुकी है। मौसम विभाग के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्रा के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून केरल के दक्षिणी हिस्सों में पहुंच गया है। आईएमडी ने इस वर्ष अच्छी बारिश की उम्मीद जताई है। इसके साथ ही बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में भी हलचल बढऩे लगी है। इस वजह से लगातार नमी आने लगी है। वातावरण में आर्द्रता बढऩे के कारण मध्य प्रदेश में उमस बढऩे लगी है। हालांकि तापमान बढ़ा हुआ रहने के कारण राजधानी भोपाल सहित प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बौछारें भी पड़ रही हैं।

मौसम विज्ञानियों के मुताबिक अब मानसून पूर्व की गतिविधियां और तेज होंगी। इसके तहत पूरे प्रदेश में गरज-चमक के साथ बरसात होने की संभावना है। 20 जून तक मानसून मध्य प्रदेश पहुचने की संभावना है। पिछले छह वर्षों में यह तीसरी बार है जब मानसून देर से आया है। 2016 और 2019 में मानसून ने केरल में आठ जून को दस्तक दी थी। आईएमडी ने इससे पहले केरल में 31 मई तक मानसून के दस्तक देने का अनुमान जताया था। मौसम विभाग ने अपने दूसरे पूर्वानुमान में कहा कि यह उत्तर और दक्षिण भारत में सामान्य रह सकता है। मध्य भारत में इसके सामान्य से ऊपर और पूर्व एवं पूर्वोत्तर भारत में सामान्य से नीचे रहने का अनुमान है।

Advertisement
Advertisement

Advertisements
Advertisement5
Advertisement