State News (राज्य कृषि समाचार)

मानसून की विदाई नज़दीक,आंकड़ों में आई गिरावट

Share

8 अक्टूबर 2021, इंदौर । मानसून की विदाई नज़दीक,आंकड़ों में आई गिरावट – मप्र से मानसून की विदाई नज़दीक ही है। मौसमी गतिविधियों में कमी आने से वर्षा के आंकड़ों में गिरावट आई है।  पिछले 24 घंटों में पूर्वी और पश्चिमी मप्र के कुछ ही जिलों में हल्की वर्षा हुई है। धीरे -धीरे तापमान में भी वृद्धि हो रही है। पश्चिमी मध्य प्रदेश के धार  जिले के तिरला में सर्वाधिक 83 मिमी वर्षा दर्ज़ की गई। मौसम विभाग ने होशंगाबाद और इंदौर संभाग के जिलों तथा नरसिंहपुर,छिंदवाड़ा और सिवनी जिलों में कहीं -कहीं वर्षा या गरज -चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना व्यक्त की गई है। शेष जिलों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहेगा। वहीं बैतूल,हरदा,बुरहानपुर ,धार और इंदौर जिलों में कहीं -कहीं कल सुबह तक गरज के साथ बिजली चमकने /गिरने की चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग द्वारा आज सुबह 8 :30  बजे समाप्त हुए पिछले 24 घंटों के दौरान मप्र में हुई वर्षा के आंकड़े इस प्रकार हैं –

 
पश्चिमी मध्य प्रदेश – धार (तिरला – 83, सिटी – *55*, बाग – 14, सरदारपुर – 1), हरदा (खिरकिया – 20.4) बैतूल (प्रभातपट्टन -16.2,मुलताई – 2), मंदसौर (सिटी – 16),खरगोन (सनावद – 14, बड़वाह – 7), इंदौर (महू – 10, देपालपुर – 6.2, सांवेर – 5.6, सिटी -0.8),अलीराजपुर (उदयगढ़ – 10),शिवपुरी (सिटी – 4) बड़वानी (पानसेमल – 2),झाबुआ (राणापुर – 1),अशोकनगर (ईसागढ़ एआरजी  – 1)
 
पूर्वी मध्य प्रदेश -नरसिंहपुर (गोटेगांव – 15), छिंदवाड़ा (चौराई – 13.2, मोहखेड़ – 4.2), जबलपुर (बरगी – 3.2, सिटी – 1.2), पेंच (6.1) मिमी वर्षा दर्ज़ की गई। 
 
Share
Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *