State News (राज्य कृषि समाचार)

दक्षिण – पश्चिम मानसून की मध्य प्रदेश से विदाई

Share

06 अक्टूबर 2023, इंदौर: दक्षिण – पश्चिम मानसून की मध्य प्रदेश से विदाई – मौसम केंद्र , भोपाल से मिली जानकारी के अनुसार पिछले 24  घंटों के दौरान राज्य के रीवा एवं जबलपुर संभागों के ज़िलों में कहीं -कहीं वर्षा दर्ज़ की गई। शेष संभागों के ज़िलों में मौसम शुष्क रहा। बुरहानपुर, खरगोन, सिंगरौली और सीधी ज़िलों में कहीं -कहीं वर्षा होने का पूर्वानुमान है।  शेष ज़िलों में मौसम शुष्क रहेगा।

मध्य प्रदेश से मानसून की विदाई – मौसम केंद्र के अनुसार  दक्षिण -पश्चिम मानसून मध्य  प्रदेश के कई ज़िलों से विदा हो चुका है। जिन ज़िलों से मानसून जा चुका है उनमें टीकमगढ़ , छतरपुर, पन्ना , सतना , कटनी, जबलपुर, दमोह, सागर, नारिणपुर, सिवनी, छिंदवाड़ा , बैतूल नर्मदापुरम, हरदा, रायसेन , विदिशा , भोपाल, सीहोर, देवास , खंडवा ,बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी और अलीराजपुर शामिल हैं। वर्तमान में  दक्षिण -पश्चिम मानसून की निर्गमन रेखा लखनऊ , सतना ,नागपुर, परभणी , पुणे और अलीबाग से गुजर रही है। पूर्वी मध्य प्रदेश से दक्षिण -पश्चिम मानसून का निर्गमन  हो चुका है।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

Share
Advertisements