Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

सागर में आई ट्रिपल सी से होगी खरीदी उपार्जन केंद्रों की मॉनिटरिंग

30 अप्रैल 2025, सागर: सागर में आई ट्रिपल सी से होगी खरीदी उपार्जन केंद्रों की मॉनिटरिंग – कलेक्टर श्री संदीप जी आर ने आदेश दिया कि जिला उपार्जन बैठक में लिये गये निर्णय अनुसार जिले में  गेहूं उपार्जन केन्द्रों पर स्थापित सीसीटीवी कैमरा के माध्यम से उपार्जन कार्य की सतत मॉनिटरिंग जिला मुख्यालय सागर से स्मार्ट सिटी कार्यालय में स्थापित कंट्रोल कमांड सेंटर से होगी ।

जिला आपूर्ति नियंत्रक श्रीमती ज्योति बघेल आर्य को निर्देशित किया कि उपार्जन केंद्रों की मॉनिटरिंग की व्यवस्था सुनिश्चित की जावे। श्री अनिल शर्मा ई-गर्वेनेश एवं प्रभारी कंट्रोल कमांड सेन्टर को निर्देशित किया कि कंट्रोल कमांड सेन्टर से मॉनिटरिंग हेतु जिला आपूर्ति नियंत्रक सागर से समन्वय स्थापित कर आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करावे ।

सभी केन्द्रों पर प्रतिदिवस मॉनिटरिंग के दौरान यह सुनिश्चित होवे कि, अन्य राज्यों से गेहूं, उपार्जन केन्द्रों पर न लाया जा रहा हो, उपार्जन केंद्रों पर अव्यवस्था होने पर तत्काल संबंधित अधिकारी को अवगत कराये एवं स्व सहायता समूहों द्वारा संचालित केन्द्र पर समूह में महिला द्वारा उपार्जन केन्द्र का संचालन किया जाना रहा हो। कमांड सेंटर में उक्त कार्य में लगाये गये कर्मचारी जिला आपूर्ति नियंत्रक खाद्य विभाग सागर को अपनी दैनिक रिपोर्ट प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें।उक्त आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com