राज्य कृषि समाचार (State News)

छिंदवाड़ा में मिलेट्स संगोष्ठी एवं जागरूकता रोड़ शो आयोजित

27 अक्टूबर 2024, छिंदवाड़ा: छिंदवाड़ा में मिलेट्स संगोष्ठी एवं जागरूकता रोड़ शो आयोजित – राज्य मिलेट मिशन योजना के अंतर्गत छिन्दवाड़ा जिला मुख्यालय में मिलेट्स (श्रीअन्न) संगोष्ठी एवं जागरूकता रोड शो 2024 का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य मिलेट्स फसलों जैसे कोदो, कुटकी, सवां, ज्वार, बाजरा और रागी के उत्पादन, क्षेत्राच्छादन और उत्पादकता को बढ़ावा देना था। इसके साथ ही मिलेट्स की उन्नत उत्पादन तकनीकों के प्रचार-प्रसार और उनके ब्रांड मूल्य को स्थापित करने पर भी जोर दिया गया। इस अवसर पर प्रसंस्करण, मूल्य संवर्द्धन और विपणन गतिविधियों को गति देने के साथ-साथ किसानों, युवाओं, उद्यमियों, एफपीओ (किसान उत्पादक संगठन) और उपभोक्ताओं को मिलेट्स से जोड़ने की दिशा में भी प्रयास किए गए। उप संचालक कृषि श्री जितेन्द्र कुमार सिंह द्वारा कार्यक्रम की रूपरेखा से अवगत कराया गया।

मिलेट्स (श्रीअन्न) स्वास्थ्य के लिए वरदान- सांसद श्री साहू – सांसद श्री विवेक बंटी साहू ने मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम का उद्घाटन किया और मिलेट्स को स्वास्थ्य के लिए वरदान बताया। उन्होंने कहा कि मिलेट्स को अपने दैनिक भोजन में शामिल कर बी.पी., शुगर और मोटापे जैसी बीमारियों से बचा जा सकता है।

Advertisement
Advertisement

मिलेट्स को दैनिक भोजन में शामिल करने की अपील –  कलेक्टर श्री शीलेन्द्र सिंह ने जन समुदाय को संबोधित करते हुए मिलेट्स अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने किसानों को श्रीअन्न फसलों के उत्पादन के नए आयामों को अपनाने और उन्हें संरक्षित करने की बात कही। साथ ही, जिले में आदिवासी अंचलों में इन फसलों की खास पहचान को प्रोत्साहित किया।

कृषि वैज्ञानिकों की राय–  बी.पी., शुगर और मोटापे के लिए रामबाण है मिलेट्स- कार्यक्रम के दौरान कृषि वैज्ञानिकों ने मिलेट्स की उन्नत उत्पादन तकनीक और उनके स्वास्थ्य लाभों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मिलेट्स फसलों को दैनिक आहार में शामिल करने से गंभीर बीमारियों से बचाव किया जा सकता है। इसके साथ ही उन्होंने मिलेट्स के प्रसंस्करण, मूल्य संवर्द्धन और विपणन गतिविधियों पर भी जोर दिया।

Advertisement8
Advertisement

मिलेट्स मार्गदर्शिका का विमोचन– सांसद श्री विवेक बंटी साहू ने कृषि वैज्ञानिकों और विभाग द्वारा तैयार की गई “मिलेट्स (श्रीअन्न) मार्गदर्शिका” का विमोचन किया। उन्होंने मिलेट्स पर आधारित स्लोगन का वाचन भी किया और इसे अपने जीवन में अपनाने की अपील की।

Advertisement8
Advertisement

मिलेट्स जागरूकता रथ का शुभारंभ- छिंदवाड़ा सांसद श्री साहू और कलेक्टर श्री सिंह ने मिलेट्स जागरूकता रथों को हरी झंडी दिखाकर रोड शो के लिए रवाना किया। चार जागरूकता रथों ने कलेक्ट्रेट परिसर से शुरू होकर सत्कार चौराहा, इंदिरा तिराहा और फव्वारा चौक होते हुए वापसी की। यह रथ आगामी तीन दिनों तक तहसील और अनुविभाग स्तर पर मिलेट्स के प्रचार-प्रसार के लिए काम करेंगे।

 इस आयोजन में किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष श्री संजय पटेल, श्री संतोष पटेल, भारतीय किसान संघ प्रांत मंत्री श्री मेरसिंह चौधरी, जिलाध्यक्ष श्री रामराव लाडे, श्री अजय सक्सेना और अन्य जनप्रतिनिधि शामिल हुए। कलेक्टर श्री शीलेन्द्र सिंह, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अग्रिम कुमार, उप संचालक कृषि श्री जितेन्द्र कुमार सिंह, उप संचालक पशुपालन विभाग श्री एच.जी.एस. पक्षवार, उद्यानिकी विभाग के उप संचालक श्री एम.एल. उईके, महाप्रबंधक जिला सहकारी बैंक, और अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी कार्यक्रम में उपस्थित थे। इसके अलावा, कृषि संकाय के छात्र-छात्राएं, विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थी, कृषि वैज्ञानिक, एफपीओ सदस्य और जिले के नागरिकों ने भी इस आयोजन में भाग लिया।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्रामव्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Advertisement8
Advertisement

www.en.krishakjagat.org

Advertisements
Advertisement5
Advertisement