Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

मध्यप्रदेश में कुछ संभागों में  वर्षा, शेष में मौसम शुष्क

25 जून 2022, इंदौर । मध्यप्रदेश में कुछ संभागों में  वर्षा, शेष में मौसम शुष्क – मौसम केंद्र , भोपाल से मिली जानकारी के अनुसार पिछले 24  घंटों में राज्य के शहडोल और जबलपुर संभागों के जिलों में अनेक स्थानों पर,नर्मदापुरम संभाग के जिलों में कुछ स्थानों के अलावा रीवा, उज्जैन और इंदौर संभागों के जिलों में कहीं-कहीं वर्षा हुई। मानसूनी गतिविधियां सक्रिय नहीं होने से शेष प्रदेश में मौसम मुख्यतः शुष्क रहा। पिछले 24 घंटों में मध्यप्रदेश में हुई वर्षा के आंकड़े इस प्रकार हैं –

पश्चिमी मध्य प्रदेश -बैतूल (प्रभातपट्टन – 19.2, मुलताई – 17.8, शाहपुर – 7.2, चिचोली – 3.3, आमला – 2, सिटी – 0.6),खरगोन(भीकनगांव – 18, सनावद – 5, सेगांव – 3),धार (नालछा – 17.4),बड़वानी (पानसेमल – 17.2, वरला – 10, राजपुर – 8, अंजड़ – 4.2, निवाली – 2.4, ठीकरी – 2),खण्डवा (सिटी – 6),देवास (उदयनगर – 3.8),बुरहानपुर (सिटी – 3.5),हरदा (सिटी – 0.6),इंदौर (एयरपोर्ट – 0.2),महेश्वर – 1.8  मिमी वर्षा दर्ज़ की गई।

पूर्वी मध्य प्रदेश -छिंदवाड़ा (मोहखेड़ – 94.4, सौसर – 81, पाण्ढुर्णा – 38.4, बिछुआ – 30.6, चांद – 23.3, चौराई – 21.2, हर्राई – 15.4, एग्रो ओब्स  – 7.2, सिटी – 2.8, परासिया – 1, उमरेठ – 0.8),बालाघाट (बैहर – 40, किरनापुर – 31.2, पाला केवीके  – 21.5, वारासिवनी – 19.2, सिटी – 15.8, लांजी – 15.2, खैरलांजी – 11.2, बिरसा – 10.6, परसवाड़ा – 9.1, लालबर्रा – 9, तिरोड़ी – 8.4, मलाजखंड – 8, कटंगी – 5.3),डिंडोरी (बजाग – 33, समनापुर – 17.3, अमरपुर – 15, करांजिया – 14.2, सिटी – 5.4),मंडला (बिछिया – 31.8, मवई – 0.6),सिंगरौली (माड़ा – 27.4, सिटी – 6.2, देवरा केवीके  – 6),सिवनी (सिटी – 17.6, धनौरा – 12.2, कुरई – 12),: अनूपपुर (बिजुरी – 12.6, बेनीबारी – 12.1, पुष्पराजगढ़ – 11, कोतमा – 10, सिटी साऊथ  – 5.5, जैतहरी – 5.4, वेंकटनगर – 1.3),शहडोल (जैतपुर – 9, बुढ़ार – 2, सोहागपुर – 1, चन्नौड़ी – 1, कल्याणपुर केवीके – 0.5),उमरिया (सिटी – 1.2),सीधी (कुसमी – 1),पेंच – 8,   अमरकंटक – 6.4,   बॉंधवगढ़ – 1.2  मिमी वर्षा दर्ज़ की गई।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

26 जून की सुबह तक मौसम केंद्र ने  जो पूर्वानुमान जारी किया है उसके अनुसार रीवा, शहडोल संभागों के जिलों में कुछ स्थानों पर तथा बड़वानी, खंडवा, खरगोन ,बुरहानपुर ,पन्ना , हरदा,बैतूल,नरसिंहपुर, सिवनी,मंडला ,छिंदवाड़ा , बालाघाट जिलों में कहीं-कहीं वर्षा या गरज /चमक के साथ बौछारें पड़ सकती है। डिंडोरी, बैतूल, बड़वानी,खंडवा,खरगोन ,बुरहानपुर और पन्ना जिलों में बिजली चमकने /गिरने और 30 -40  किमी /घंटे की रफ्तार से तेज़ हवाएं चलने की संभावना है।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें