Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

अलीराजपुर जिले में चलेगा मिलेट मिशन प्रचार-प्रसार अभियान

04 जनवरी 2023, अलीराजपुर: अलीराजपुर जिले में चलेगा मिलेट मिशन प्रचार-प्रसार अभियान – संयुक्त राष्ट्र द्वारा वर्ष 2023 को अंतर्राष्ट्रीय मिलेट वर्ष घोषित किया गया है। इसी तारतम्य में राज्य शासन द्वारा मिलेट फसलों को बढ़ावा दिये जाने हेतु राज्य मिलेट मिशन योजना प्रारंभ की गई है। अलीराजपुर जिले में मिलेट पहचान स्थापित करने के लिए मिलेट फसलों का उत्पादन, विपणन ,प्रसंस्करण ,उपभोग एवं जन रूचि उत्पन्न करने हेतु जिले में व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा।

इस संबंध में मिलेट फसलों से संबंधित साहित्य एवं ब्रोशर कृषि वैज्ञानिकों के माध्यम से तैयार कर पंचायत एवं ग्राम स्तर पर किसान सभाएं /किसान चौपाल कृषि विभाग के अधिकारियों / कर्मचारियों द्वारा किसानों को प्रशिक्षण देकर प्रचार-प्रसार किया जाएगा। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से कृषि एवं कृषि से संबंधित विभाग,ग्रामीण विकास विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, विपणन प्रसंस्करण से जुडी संस्थाएं कृषि महाविद्यालय,अनुसंधान केन्द्र,एन.जी.ओ. एवं एफ.पी.ओ.,स्व सहायता समूह एवं निजी कंपनियों की सहभागिता की जावेगी।

वर्तमान में अलीराजपुर जिले के सभी विकास खंडों में मुख्यतः मिलेट्स फसल ज्वार, बाजरा, सावां , भादी एवं चीना आदि हो रही है। कलेक्टर के निर्देशन एवं उप संचालक कृषि के मार्गदर्शन में उक्त फसलों के पोषक महत्व को दृष्टिगत रखते हुए इनके रकबे में वृद्वि करना एवं उत्पादन को बढ़ाकर उपभोग को बढ़ाने हेतु किसानों को जागरूक कर आम लोगों में प्रचार-प्रसार किया जाएगा एवं आगामी खरीफ सीजन के पहले विभागीय अधिकारियों / कर्मचारियों द्वारा किसानों का चयन किया जाकर तकनीकी मार्गदर्शन में फसलों की बुआई अधिक से अधिक रकबे में करने का भी प्रयास किया जाएगा।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

महत्वपूर्ण खबर: कपास मंडी रेट (02 जनवरी 2023 के अनुसार)

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )