Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

उदयपुर सामुदायिक विज्ञान महाविद्यालय में बनेगी मिलेट हट

20 मार्च 2023, उदयपुर: उदयपुर सामुदायिक विज्ञान महाविद्यालय में बनेगी मिलेट हट – प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के द्वारा वर्ष 2023 को मिलेट्स (मोटा अनाज) वर्ष मान कर मोटे अनाज के बारे में जागरूकता और सजकता फ़ैलाने की कड़ी में 19 मार्च 2023 को सामुदायिक एवं व्यावहारिक विज्ञान महाविद्यालय, महाराणा प्रताप कृषि एवं तकनीकी  विश्वविद्यालय उदयपुर के प्रांगण में मिलेट हट की आधारशिला डॉ आर सी अग्रवाल उप महानिदेशक , कृषि शिक्षा विभाग, भारतीय कृषि अनुसन्धान ने रखी। कार्यक्रम में कुलपति डॉ अजीत कुमार कर्नाटक भी उपस्थित रहे।

डॉ अग्रवाल ने पोषक अनाज उत्पादन एवं पोषण लाभ के  बारे में चर्चा करते हुए कहा कि प्राचीन संस्कृति में मोटे अनाज का उपयोग और अच्छे स्वास्थ के लिए उनकी अनिवार्यता एवं आने वाले भविष्य में मोटे अनाज के प्रचलन  को बढ़ाने की जरूरत है। 

कार्यक्रम में डॉ अजीत कुमार कर्नाटक , कुलपति ,महाराण प्रताप कृषि एवं तकनिकी विश्वविद्यालय ने मोटे अनाज का उपयोग करके कुपोषण को मिटाने एवं स्वास्थ्य जीवन के लिए मोटे अनाज की अनिवार्यता के बारे में कहा ।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

डॉ मीनू श्रीवास्तव अधिष्ठाता, सामुदायिक एवं व्यावहारिक विज्ञानं महाविद्यालय, ने कहा की मिलेट्स अपने आप में एक संपूर्ण पोषक अनाज है। कार्यक्रम में सम्मिलित सह महानिदेशक डॉ एस के शर्मा ने मिलेट्स पर हो रहे शोध को बढ़ावा देने की बात कही। मिलेट हट की कोऑर्डिनेटर डॉ सरला लखावत ने मिलेट हट के उद्देश्यों से सबको जागरूक कराया। 

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

कार्यक्रम का संचालन डॉ गायत्री तिवारी ने किया, मिलेट हट के समिति सदस्य डॉ रेनू मोगरा, डॉ हेमू राठौर, डॉ विशाखा सिंह, डॉ अमित त्रिवेदी, प्रोफेसर सुमन सिंह की उपस्थिति रही l

महत्वपूर्ण खबर: कपास मंडी रेट (18 मार्च 2023 के अनुसार)

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )