मंडला में 13 एवं 14 फरवरी को सजेगा मिलेट फूड फेस्टिवल
14 फरवरी 2026, मंडला: मंडला में 13 एवं 14 फरवरी को सजेगा मिलेट फूड फेस्टिवल – मोटे अनाज यानी श्री अन्न के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने और इसके स्वास्थ्यगत फायदों से रूबरू कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन मंडला एवं किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग द्वारा दो दिवसीय मिलेट फूड फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। आगामी 13 एवं 14 फरवरी को स्थानीय पुलिस ग्राउंड में आयोजित होने वाला यह उत्सव प्रतिदिन शाम 4 बजे से शुरू होगा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार इस फूड फेस्टिवल का मुख्य आकर्षण बाजरा और अन्य मोटे अनाजों पर आधारित व्यंजनों के स्टॉल होंगे।आयोजन के माध्यम से जैविक और पारंपरिक भोजन को आधुनिक थाली तक पहुँचाने का प्रयास किया जा रहा है। मिलेट फूड फेस्टिवल में बाजरा आधारित फूड स्टॉल, जैविक उत्पाद, बाजरा गैलरी, बाजरा शेफ कुकिंग प्रतियोगिता और कला प्रेमियों के लिए बाजरा रंगोली, बुंदेलखंड का प्रसिद्ध राई नृत्य और जनजातीय संस्कृति का प्रतीक भगोरिया नृत्य, रॉक बैंड की प्रस्तुति, गेमजोन और रोड शो, हस्तशिल्प और पर्यावरण के अनुकूल उत्पादों की प्रदर्शनी शामिल है।
जिला प्रशासन ने मंडला के समस्त नगर वासियों से इस गौरवशाली आयोजन में सपरिवार अधिक से अधिक संख्या में सम्मिलित होने की अपील की है। इसका उद्देश्य न केवल मनोरंजन है, बल्कि लुप्त हो रहे पारंपरिक मोटे अनाजों (जैसे कोदो-कुटकी, रागी, बाजरा) को पुनर्जीवित करना और किसानों को प्रोत्साहित करना भी है।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

