Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)सरकारी योजनाएं (Government Schemes)

मुख्यमंत्री दुधारू पशु प्रदाय योजना अंतर्गत दुधारू भैंस वितरित

26 फ़रवरी 2025, शहडोल: मुख्यमंत्री दुधारू पशु प्रदाय योजना अंतर्गत दुधारू भैंस वितरित – उप संचालक पशुपालन एवं डेरी विभाग डॉ. आर.के. पाठक ने जानकारी दी है कि मुख्यमंत्री दुधारू पशु प्रदाय योजना अंतर्गत विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा सहरिया भरिया हेतु 10 प्रतिशत अंशदान पर चयनित हितग्रहियो को 2 दुधारू मुर्रा भैंस का वितरण किया जाता हैै। उन्होंने कहा कि गत दिवस विधायक जयसिंहनगर श्रीमती मनीषा सिंह एवं विधायक ब्यौहारी श्री शरद कोल की उपस्थिति में जयसिंहनगर के ग्राम कौवासरई में दुधारू भैंस वितरण हेतु पशु मेला का आयोजन किया गया।

पशु मेला में ग्राम छतेनी निवासी श्री रामानुज बैगा, श्री रामनरेश बैगा, श्रीमती प्रतिमा बैगा श्री रामानंद बैगा श्री गोविंद बैगा को दुधारू भैंस का वितरण किया गया। उन्होंने बताया कि सभी हितग्राहियों को पशुपालन, दुग्ध दोहन का प्रशिक्षण प्रदान किया जायेगा। ग्राम कौवासरई में आयोजित पशु मेला में जिला पंचायत शहडोल अध्यक्ष श्रीमती प्रभा मिश्रा, अध्यक्ष जनपद पंचायत जयसिंहनगर श्रीमती मालती सिंह सहित अन्य अधिकारी व हितग्राही उपस्थित थे।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com