राज्य कृषि समाचार (State News)

जबलपुर कलेक्टर के साथ किसान प्रतिनिधियों की बैठक 24 जुलाई को

10 जुलाई 2024, इंदौर: जबलपुर कलेक्टर के साथ किसान प्रतिनिधियों की बैठक 24 जुलाई को – जबलपुर कलेक्टर के साथ किसान प्रतिनिधियों की बैठक आगामी 24 जुलाई को कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष क्रमांक 57 में शाम 5 बजे रखी गई है। इस आशय की सूचना उप संचालक , किसान कल्याण तथा कृषि विकास  ,जबलपुर द्वारा पत्र के माध्यम से दी गई है।

बता दें  कि उप संचालक , किसान कल्याण तथा कृषि विकास ,जबलपुर द्वारा  कल 9 जुलाई को एक पत्र जारी कर जबलपुर कलेक्टर के साथ कृषकों की समस्याओं के संबंध में  बैठक आगामी 24 जुलाई को रखे जाने की सूचना दी गई है, जिसमें समस्त अधिकारियों को  जानकारी के साथ उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं।

Advertisement
Advertisement

उल्लेखनीय है कि जबलपुर के तत्कालीन कलेक्टर डॉ इलैया राजा टी के समय में जबलपुर जिले के किसान प्रतिनिधियों की बैठक नियमित आयोजित होती रही , जिसे वर्तमान कलेक्टर द्वारा भी जारी रखा गया है ,लेकिन आचार संहिता और चुनाव के कारण  कुछ माह से यह बैठक आयोजित नहीं हुई।  इस बैठक को आयोजित करने का आग्रह कलेक्टर से किया गया था ,जिसे उन्होंने संज्ञान में लिया और आगामी 24 जुलाई को यह बैठक आयोजित करने की सहमति दी। वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए किसानों को इस बैठक की  तुरंत आवश्यकता थी, लेकिन अभी उन्हें 15  दिन और प्रतीक्षा करनी पड़ेगी।

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्रामव्हाट्सएप्प)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Advertisement8
Advertisement

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

Advertisement8
Advertisement

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.en.krishakjagat.org

Advertisements
Advertisement5
Advertisement