Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

मंदसौर : आदर्श ग्राम बालागुड़ा में रात्रि चौपाल आयोजित             

दूध एवं पशुपालन को बढ़ावा देने के लिए विशेष शिविर आयोजित करें

04 जून 2026, मंदसौर: मंदसौर : आदर्श ग्राम बालागुड़ा में रात्रि चौपाल आयोजित – मल्हारगढ़ विकासखंड के आदर्श ग्राम बालागुड़ा में आयोजित रात्रि चौपाल में कलेक्टर श्रीमती  अदिति  गर्ग ने ग्रामीणों के बीच बिछात पर बैठकर उनकी समस्याएं सुनीं। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत श्री अनुकूल जैन सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे।

कलेक्टर ने चौपाल के दौरान ग्रामीण जनों से संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना तथा संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। अधिकारियों ने ग्रामीणों को विभिन्न शासकीय योजनाओं की जानकारी देते हुए उनका लाभ प्राप्त करने की प्रक्रिया भी समझाई। कलेक्टर ने पशुपालन विभाग एवं सहकारिता बैंक को निर्देशित किया कि ग्राम में दूध उत्पादन एवं पशुपालन को बढ़ावा देने के लिए संयुक्त रूप से विशेष शिविर आयोजित किए जाएं तथा पशुपालकों को आवश्यक सुविधाएं एवं लाभ उपलब्ध कराए। उन्होंने पशुपालन विभाग को इस संबंध में विशेष ग्राम सभा आयोजित करने के निर्देश भी दिए।

 ग्राम में स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए पंचायत निधि से कचरा संग्रहण वाहन की व्यवस्था करने तथा जैविक कचरे से खाद बनाकर उसके सदुपयोग की दिशा में कार्य करने के निर्देश भी दिए। चौपाल में ग्रामीणों ने दूध का उचित मूल्य दिलाने, बैंक ऋण उपलब्ध कराने, किसानों को प्रशिक्षण देने, विद्युत तार एवं केबल बदलने, सड़कों के किनारे नाली निर्माण, अतिक्रमण हटाने, खाद उपलब्धता, उद्यम क्रांति योजना का लाभ, फार्मर आईडी एवं किसान सम्मान निधि में नाम जोड़ने, एटीएम मशीन स्थापना, खेतों की तार फेंसिंग तथा घोड़ा रोज़ एवं शुअर की समस्या से संबंधित मांगें रखीं। कलेक्टर ने सभी विषयों पर संबंधित अधिकारियों से मौके पर चर्चा कर शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें