राज्य कृषि समाचार (State News)

कृषको का बीमा करने में मंदसौर आगे

इस वर्ष 1 लाख 65 हजार किसानों ने कराया फसल बीमा

03 सितंबर 2020, मन्दसौर। कृषको का बीमा करने में मंदसौर आगे कलेक्टर श्री मनोज पुष्प के निरंतर मार्गदर्शन के कारण फसल बीमा में इस वर्ष मंदसौर जिले को अच्छी सफलता प्राप्त हुई है। उपसंचालक कृषि विभाग श्री अजीत कुमार राठौर ने बताया कि जिले में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत इस वर्ष अऋणी किसानों द्वारा संभाग में सबसे अधिक बीमा करवा कर, मंदसौर जिला संभाग में दूसरे स्थान पर रहा। इस वर्ष 32 हजार 736 अऋणी किसानों के द्वारा फसल बीमा करवाया गया। वहीं 1 लाख 32 हजार 472 ऋणी किसानों के द्वारा फसल बीमा करवाया गया। इस तरह कुल 1 लाख 65 हजार 208 किसानों के द्वारा फसल बीमा करवाया गया। पिछले वर्ष 1 लाख 35 हजार किसानों के द्वारा फसल बीमा करवाया गया था।

महत्वपूर्ण खबर : खरीफ फसल की गिरदावरी 10 सितम्बर तक करें

Advertisement
Advertisement

कृषि विभाग द्वारा बताया गया कि इस वर्ष बीमा किसानों के द्वारा अधिक से अधिक कराया गया। ज्यादा बीमा होने का मुख्य कारण 10 अगस्त से 25 अगस्त तक सभी गांव में कृषि चौपाल का आयोजन किया गया। इसके साथ ही तीन से चार दिवस तक लगातार फसल बीमा के संबंध में शिविर आयोजित किए गए। साथ ही ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी द्वारा गांव का लगातार भ्रमण किया गया तथा किसानों को समझाइश दी गई। जिसका असर यह हुआ कि किसानों के द्वारा अधिक से अधिक बीमा करवाया गया। फसल बीमा करवाने के पश्चात किसानों को यह फायदा होगा कि, अगर खेत की फसल खराब होती है, तो उसके बदले मुआवजा राशि किसानों को प्राप्त हो जाएगी। जिससे उनको राहत मिलेगी तथा आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

Advertisements
Advertisement3
Advertisement
Advertisements
Advertisement5
Advertisement