सरकारी योजनाएं (Government Schemes)राज्य कृषि समाचार (State News)

मंडला : प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना के तहत आवेदन आमंत्रित

24 फरवरी 2026, मंडला: मंडला : प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना के तहत आवेदन आमंत्रित – उद्यानिकी तथा खाद्य प्रसंस्करण विभाग द्वारा प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना वर्ष 2025-26 अंतर्गत खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों की स्थापना के लिए इच्छुक हितग्राहियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। जारी जानकारी के अनुसार योजना के तहत कोदो-कुटकी राइस, राइस मिल, आटा चक्की, गुड़, मसाला यूनिट, अचार, पापड़, चिप्स, ऑयल मिल, नमकीन उद्योग, टमाटर केचप, सॉस तथा अन्य प्राथमिक खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों की स्थापना के लिए प्रोत्साहन दिया जाएगा। व्यक्तिगत श्रेणी में जिले को 81 इकाइयों का भौतिक लक्ष्य प्राप्त हुआ है, जिनमें से 63 इकाइयाँ स्वीकृत हो चुकी हैं तथा वर्तमान में 18 इकाइयों का लक्ष्य शेष है। योजना के प्रावधान अनुसार प्रति इकाई परियोजना लागत पर 35 प्रतिशत तक अधिकतम 10 लाख रुपए तक का बैंक ऋण आधारित अनुदान देय है।

जिले के इच्छुक उद्यमी, युवा बेरोजगार एवं खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र से जुड़े व्यक्ति योजना का लाभ ले सकते हैं। दिशा-निर्देशानुसार पीएमएफएमई पोर्टल (www.pmfme.mofpi.gov.in) पर ऑनलाइन पंजीयन कर आवेदन किया जा सकता है। साथ ही डीपीआर तैयार कराने के लिए जिला रिसोर्स पर्सन, निकटतम विकासखंड स्तरीय वरिष्ठ उद्यान विकास अधिकारी, क्षेत्रीय ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी अथवा कार्यालय सहायक संचालक उद्यान से संपर्क किया जा सकता है।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements