Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

बड़वानी में प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना में आवेदन आमंत्रित

16 जुलाई 2024, बड़वानी: बड़वानी में प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना में आवेदन आमंत्रित – बड़वानी जिले हेतु प्रधानमंत्री सुक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना के तहत ‘एक जिला एक उत्पाद’ आधारित अदरक एवं अन्य खाद्य प्रसंस्करण इकाई जैसे – फल उत्पाद केला चिप्स यूनिट, आम का अचार, आमचूर, ज्यूस, अमरूद जैली, जैम, आंवला कैंडी, चूर्ण, सुपारी, मुरब्बा, निंबू अचार, मार्मलैंड, स्क्वाश इत्यादि पैकिंग उत्पाद के लिये आवेदन कर सकते  हैं ।

सब्जी उत्पाद – टमाटर केचप, चटनी, सॉस, ड्राई टोमेटो, पाउडर, मिर्च अचार, ड्राय चिली पाउडर, करेला ज्यूस, आलू चिप्स, प्याज प्रोसेसिंग इकाई इत्यादि। मसाला उत्पाद – मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, हल्दी-अदरक पाउडर, आदि। अनाज उत्पाद – दाल मिल, चावल मिल, आटा मिल । अन्य उत्पाद – पापड़, नमकीन, विभिन्न प्रकार के आचार, कुरकुरे, ब्रेड, टोस्ट, बड़ी, गूड़, आईल मील, पशु/पोल्ट्री आहार, पनीर उद्योग एवं समस्त कृषि/उद्यानिकी से संबंधित फसल उत्पादों की प्रोसेसिंग की यूनिट लगाने के लिये वेबसाइट www.pmfme.mofpi.gov.in (आवेदन निःशुल्क है) से आवेदन कर सकते हैं ।

योजना अंतर्गत यूनिट स्थापित करने पर योजना लागत का 35 प्रतिशत अनुदान अधिकतम 10 लाख रूपये तक क्रेडिट लिंक सब्सिडी दी जावेगी। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय उप संचालक उद्यान कारंजा चौराहा शासकीय नर्सरी परिसर बड़वानी से संपर्क कर सकते है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com