Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

उपार्जित धान की सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम रखें- कलेक्टर मंडला

04 दिसंबर 2024, मंडला: उपार्जित धान की सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम रखें- कलेक्टर मंडला – मंडला जिले में 2 दिसंबर से प्रारंभ हुए उपार्जन की समीक्षा करते हुए कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने कहा कि सभी खरीदी  केंद्रों में उपार्जित धान की सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम रखें।

कलेक्टर ने  कहा कि उपार्जन केंद्रों में किसानों के लिए बैठने, पीने के पानी एवं छाया की व्यवस्था अनिवार्यता सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने निर्देशित किया कि गुणवत्तापूर्ण फसल की खरीदी करें। इसी प्रकार अनावश्यक फसल का रिजेक्शन भी ना करें। कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश दिये कि फसल का उपार्जन प्रक्रिया पूरी होने के पश्चात किसानों को भुगतान के लिए अनावश्यक इंतजार न करना पड़े।

बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री श्रेयांश  कुमट , अपर कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार सिंह और श्री अरविंद सिंह, सहायक कलेक्टर श्री आकिप खान, डिप्टी कलेक्टर क्षमा सराफ और श्री आशुतोष ठाकुर सहित समस्त एसडीएम तथा जिला अधिकारी उपस्थित थे।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com