राज्य कृषि समाचार (State News)

उद्यानिकी विभाग की बड़ी सौगात: बागवानी विकास मिशन के तहत किसानों को मिलेगी बंपर सब्सिडी, ऑनलाइन आवेदन शुरू

16 जुलाई 2026, भोपाल: उद्यानिकी विभाग की बड़ी सौगात: बागवानी विकास मिशन के तहत किसानों को मिलेगी बंपर सब्सिडी, ऑनलाइन आवेदन शुरू – मध्य प्रदेश के किसानों के लिए राहत और प्रोत्साहन भरी खबर है। उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग द्वारा एकीकृत बागवानी विकास मिशन (MIDH) के अंतर्गत विभिन्न योजनाओं में अनुदान (सब्सिडी) प्रदान करने के लिए पात्र किसानों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक किसान विभाग के एमपीएफएसटीएस (MPFSTS) पोर्टल के माध्यम से घर बैठे आवेदन कर सकते हैं।

योजना का उद्देश्य प्रदेश में फल, सब्जी, मसाला, पुष्प एवं अन्य बागवानी फसलों के उत्पादन को बढ़ावा देना, आधुनिक कृषि यंत्रीकरण को प्रोत्साहित करना तथा फसलोत्तर प्रबंधन (पोस्ट-हार्वेस्ट मैनेजमेंट) को मजबूत बनाना है। इससे किसानों को उत्पादन बढ़ाने के साथ-साथ फसलों के बेहतर संरक्षण, भंडारण और विपणन की सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी।

उद्यानिकी विभाग के अनुसार निर्धारित अवधि में प्राप्त आवेदनों की जांच के बाद पात्र हितग्राहियों का चयन संचालनालय स्तर पर ऑनलाइन लॉटरी प्रणाली के माध्यम से पूरी पारदर्शिता के साथ किया जाएगा।

विभाग ने किसानों से अपील की है कि वे निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन आवेदन कर योजना का लाभ उठाएं। आवेदन करते समय आवश्यक दस्तावेज, आधार नंबर, समग्र आईडी, बैंक खाते की जानकारी तथा भूमि संबंधी अभिलेख तैयार रखें, ताकि आवेदन प्रक्रिया में किसी प्रकार की असुविधा न हो।

राज्य सरकार का मानना है कि एकीकृत बागवानी विकास मिशन के माध्यम से किसानों को आधुनिक तकनीकों, कृषि यंत्रों और फसलोत्तर प्रबंधन की सुविधाओं का लाभ मिलेगा, जिससे उनकी उत्पादकता और आय में वृद्धि होगी तथा बागवानी क्षेत्र को नई गति मिलेगी।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture