राज्य कृषि समाचार (State News)

मैहर: खाद्यान्न नहीं बांटने पर सेल्समैन एवं प्रबंधक पर एफआईआर दर्ज़

27 मई 2026, मैहरमैहर: खाद्यान्न नहीं बांटने पर सेल्समैन एवं प्रबंधक पर एफआईआर दर्ज़ – कलेक्टर मैहर श्रीमती बिदिशा मुखर्जी के निर्देशन में खाद्यान्न वितरण में अनियमितता बरतने पर सेवा सहकारी समिति बरा खुर्द द्वारा संचालित शासकीय उचित मूल्य दुकान गोरइया के विक्रेता धनीराम दहिया और समिति प्रबंधक कमलेश विश्वकर्मा के विरुद्ध थाना बदेरा में एफआईआर दर्ज कराई गई है।

 संबंधित दुकान  के  विक्रेता और समिति प्रबंधक द्वारा जनवरी से जून 2026 माह तक का उपभोक्ताओं का मशीन में अंगूठा लगाने के बावजूद खाद्यान्न का वितरण नहीं किया गया। एसडीएम मैहर दिव्या पटेल ने संबंधित दुकान के विक्रेता धनीराम दहिया और समिति प्रबंधक कमलेश विश्वकर्मा के खिलाफ वितरित किए जाने वाले खाद्यान्न की कीमत का 23 लाख 25 हजार 901 रुपए की वसूली भी निकाली है। मामले की जांच के बाद कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी प्रियंका अग्रवाल ने पुलिस में एफआईआर दर्ज करा दी है।

बहुउद्देशीय सेवा सहकारी समिति बरा खुर्द की दुकान गौरईया द्वारा 15 लाख 52 हजार 691 रुपए मूल्य का 552 क्विंटल गेहूं, 7 लाख 27 हजार 861 रुपए मूल्य का 181 क्विंटल चावल, 16 हजार 704 रूपये मूल्य की 3.48 क्विंटल शक्कर और 28 हजार 645 मूल्य का 29.38 क्विंटल नमक का वितरण नहीं किया गया। संबंधित विक्रेता और समिति प्रबंधक के खिलाफ 23 लाख 25 हजार 901 रुपए की वसूली निकाली गई है। थाना बदेरा में दोनों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4) और 316(5) के तहत एवं आवश्यक वस्तु अधिनियम धारा 3 और 7 के तहत अपराध दर्ज कराया गया है।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements