Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

मध्यप्रदेश में अवैध पशु परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, 5 दिन में 241 गोवंश मुक्त, 19 आरोपी गिरफ्तार

02 मार्च 2026, भोपाल: मध्यप्रदेश में अवैध पशु परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, 5 दिन में 241 गोवंश मुक्त, 19 आरोपी गिरफ्तार – मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेश के विभिन्न जिलों में विगत 05 दिनों में अवैध पशु परिवहन, गौवंश तस्करी  के प्रकरणों में सघन एवं प्रभावी वैधानिक कार्यवाही की गई।

उक्त अवधि में विभिन्न जिलों में की गई कार्यवाही के दौरान 241 गौवंश एवं अन्य पशुओं को मुक्त किया गया तथा 19 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। साथ ही अवैध परिवहन में प्रयुक्त 01 डीसीएम, 01 कंटेनर, 07 पिकअप वाहन एवं 01 अशोक लीलैंड वाहन जप्त किए गए है।

श्योपुर

थाना बरगवां क्षेत्र में दर्ज चोरी के प्रकरण में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 41 भैंसों को बरामद किया, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 21 लाख 86 हजार रुपए  है। पुलिस टीम द्वारा तकनीकी साक्ष्यों एवं स्थानीय मुखबिर तंत्र की सहायता से पशुओं का पता लगाया गया। मामले की विस्तृत विवेचना जारी है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

पन्ना

थाना अजयगढ़ क्षेत्र में अवैध पशु परिवहन की सूचना पर पुलिस द्वारा घेराबंदी कर 07 पशु तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 105 नग पशु मुक्त कराए गए। परिवहन में प्रयुक्त 01 डीसीएम एवं 03 पिकअप वाहन जप्त किए गए। जप्त मशरूका की अनुमानित कीमत लगभग 31 लाख रुपए है। आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना की जा रही है।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

खरगोन

जिले के दो अलग -अलग थानों में अवैध गौवंश परिवहन के मामलों में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 02 आरोपियों को गिरफ्तार किया । पुलिस ने 08 गौवंश को मुक्त कराते हुए 02 पिकअप वाहन जप्त किए ।

सतना

थाना चित्रकूट पुलिस ने विशेष सतर्कता बरतते हुए एक कंटेनर एवं 01 पिकअप वाहन को रोककर जांच की। वाहन से ले जा रहे 71 नग भैंस एवं पड़वा को मुक्त कराया गया। मौके से 08 पशु तस्करों को गिरफ्तार किया गया। सभी आरोपियों के विरुद्ध पशु क्रूरता एवं अवैध परिवहन संबंधी धाराओं में प्रकरण पंजीबद्ध कर विधिसम्मत कार्रवाई की गई है।

सिवनी

थाना धूमा पुलिस ने मुखबिर सूचना पर कार्रवाई करते हुए ले जाए जा रहे 07 गौवंश को मुक्त कराया। इस दौरान 02 आरोपियों को गिरफ्तार कर परिवहन में प्रयुक्त 01 पिकअप वाहन जप्त किया गया।

बुरहानपुर

थाना गणपति नाका पुलिस द्वारा सघन चेकिंग के दौरान अवैध गौवंश परिवहन में संलिप्त वाहन को पकड़ा गया। पुलिस ने 09 नग गौवंश को मुक्त कराते हुए परिवहन में प्रयुक्त अशोक लीलैंड कंपनी का वाहन जप्त किया।

मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा अवैध पशु परिवहन एवं तस्करी के विरुद्ध निरंतर निगरानी रखते हुए कानून के अनुरूप कठोर कार्रवाई की जा रही है। आमजन से अपील है कि ऐसी किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना निकटतम थाने में दे सकते हैं।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture