Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

मध्यप्रदेश: रीवा संभाग के आरएम नान ने किया जिले के उपार्जन केंद्रों का निरीक्षण, किसानों की सुविधा पर जोर

02 मई 2026, रीवा: मध्यप्रदेश: रीवा संभाग के आरएम नान ने किया जिले के उपार्जन केंद्रों का निरीक्षण, किसानों की सुविधा पर जोर – मध्यप्रदेश के रीवा संभाग के क्षेत्रीय प्रबंधक  म.प्र. स्टेट सिविल सप्लाई कॉर्पोरेशन नान पी.के परामूर्ति द्वारा आज सिंगरौली जिले के विभिन्न गेहूँ उपार्जन केंद्रों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान आरएम  ने नवानगर, वैढन एवं देवगवा केंद्रों पर पहुँचकर वहाँ उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने उपस्थित केंद्र प्रभारियों और कंप्यूटर ऑपरेटरों से चर्चा कर उन्हें निर्देशित किया कि किसानों को अपनी उपज बेचने में कोई परेशानी न हो और शासन के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए।

जिले में गेहूँ उपार्जन की प्रगति की जानकारी देते हुए उपयुक्त सहकारिता पीके मिश्रा ने बताया कि 30 अप्रैल 2026 की स्थिति में जिले के कुल 48 केंद्रों में से 40 केंद्रों पर किसानों द्वारा गेहूँ का विक्रय शुरू कर दिया गया है। जिले के लिए कुल 22,000 मीट्रिक टन उपार्जन का लक्ष्य निर्धारित है, जिसके विरुद्ध अब तक कुल 39,331 क्विंटल गेहूँ की खरीदी की जा चुकी है। 

विभागीय आंकड़ों के अनुसार, जिले में कुल 11,278 किसान पंजीकृत हैं, जिनमें से अब तक 4,269 किसानों द्वारा स्लॉट बुकिंग की जा चुकी है और 1,871 किसान सफलतापूर्वक अपनी उपज बेच चुके हैं। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने केंद्रों पर पानी, छाया और बारदानों की उपलब्धता की भी समीक्षा की। हालांकि अब तक खरीदे गए गेहूँ के परिवहन की मात्रा अभी शून्य  है, जिसे जल्द शुरू किया जाएगा।  प्रशासन ने किसानों से अपील की है कि वे अपनी बारी और स्लॉट के अनुसार ही केंद्र पर आएँ ताकि उपार्जन कार्य सुचारू रूप से चलता रहे।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें