मध्यप्रदेश: चना-मसूर खरीदी के लिए गुणवत्ता मानक तय, किसानों से साफ उपज लाने की अपील
17 अप्रैल 2026, भोपाल: मध्यप्रदेश: चना-मसूर खरीदी के लिए गुणवत्ता मानक तय, किसानों से साफ उपज लाने की अपील – रबी उपार्जन विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत विदिशा जिले की सभी तहसीलों में समर्थन मूल्य पर चना एवं मसूर की खरीदी का कार्य 50 उपार्जन केंद्रों के माध्यम से संचालित किया जा रहा है। किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग के उप संचालक केएस खपड़िया ने किसानों से निर्धारित गुणवत्ता (एफ.ए.क्यू.) मापदंडों के अनुरूप ही उपज लाने की अपील की गई है।
उपार्जन नीति के तहत चना एवं मसूर के लिए गुणवत्ता मानक तय किए गए हैं, जिनके अनुसार मुख्य फसल के अतिरिक्त विजातीय तत्वों की अधिकतम सीमा निर्धारित की गई है। इसमें अन्य खाद्यान्न 3 प्रतिशत, क्षतिग्रस्त दाने 3 प्रतिशत, आंशिक क्षतिग्रस्त दाने 4 प्रतिशत, अपरिपक्व, सिकुड़े एवं टूटे दाने 6 प्रतिशत, मिश्रण 2 प्रतिशत, घुने दाने 4 प्रतिशत तथा नमी की मात्रा अधिकतम 14 प्रतिशत तक ही मान्य होगी।
तेवड़ा मिश्रित उपज को उपार्जन केंद्रों पर स्वीकार नहीं किया जाएगा। अतः किसानों से आग्रह है कि वे अपनी उपज को साफ-सुथरा एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप तैयार कर ही केंद्रों पर लेकर आएं, ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
जिला प्रशासन ने सभी पंजीकृत कृषकों से सहयोग की अपेक्षा करते हुए कहा है कि गुणवत्ता मानकों का पालन सुनिश्चित कर समर्थन मूल्य का लाभ प्राप्त करें।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

