Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

गुना: आरोन मंडी में आगामी खरीदी की तैयारी, व्यवस्थाओं में सुधार के लिए अधिकारियों ने दिए निर्देश  

08 अक्टूबर 2026, नई दिल्ली: गुना: आरोन मंडी में आगामी खरीदी की तैयारी, व्यवस्थाओं में सुधार के लिए अधिकारियों ने दिए निर्देश – अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं भारसाधक अधिकारी कृषि उपज मंडी आरोन सुश्री मंजूषा खत्री द्वारा मंडी परिसर आरोन का निरीक्षण कर व्यापारियों, किसान संघ प्रतिनिधि, तुलावटी संघ प्रतिनिधि एवं मंडी कर्मचारियों के साथ आगामी समय मे मंडी की व्यवस्थाओं के संबंध में समन्वय बैठक ली गयी। इस बैठक में व्यापारियों के मुद्दे एवं किसान संघ के उपस्थित प्रतिनिधि के मुद्दों पर विचार विमर्श कर समाधान किया गया।

उक्त बैठक में की गई चर्चा अनुसार मंडी में पर्याप्त प्रकाश, पेयजल, सड़क एवं स्वच्छता बनाने हेतु एवं मंडी में आगामी खरीदी के लिए व्यवस्थित वाहन खड़े किए जाने हेतु परमानेंट लाइन मार्किंग किए जाने हेतु मंडी सचिव को निर्देशित किया गया। मंडी में ड्यूटी पर उपस्थित कर्मचारियों को ड्रेस में रहने हेतु मंडी सचिव को निर्देशित किया गया।

फसल की डाक नीलामी में पर्याप्त स्टाफ एवं समुचित व्यवस्था हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए साथ ही अन्य आवश्यक व्यवस्था एवं सुधार शीघ्र किए जाने हेतु मंडी सचिव को स्पष्ट निर्देश दिए गए। मंडी की आवश्यकता को देखते हुए अतिरिक्त कर्मचारियों की व्यवस्था हेतु पत्राचार किया गया है। व्यापारी संघ द्वारा तुलावटियों को समान ड्रेस हेतु टी शर्ट दिए जाने के प्रस्ताव पर सहमति दी गई। मंडी में सुरक्षा व्यवस्था हेतु रात्रि में पुलिस गश्त की व्यवस्था किए जाने की बात रखी गई। बैठक में विशेष रूप से भावान्तर भुगतान योजना के संबध में जानकारी दी गई।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile

बैठक में कार्यपालिक मजिस्ट्रेट आरोन अमित जैन, मंडी सचिव रामकृष्ण लोधा सहित व्यापारीगण, किसान संघ प्रतिनिधि, तुलावटी संघ प्रतिनिधि सहित मंडी कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture