Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

मध्यप्रदेश: राष्ट्रपति मुर्मु ने जनजातीय कलाकारों से की मुलाकात, चंदेरी साड़ी की डिजिटल खरीदारी

19 सितम्बर 2024, इंदौर: मध्यप्रदेश: राष्ट्रपति मुर्मु ने जनजातीय कलाकारों से की मुलाकात, चंदेरी साड़ी की डिजिटल खरीदारी –  राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने अपने मध्यप्रदेश दौरे के दौरान इंदौर स्थित मृगनयनी एंपोरियम का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने राज्य के हस्तशिल्पी, बुनकरों और जनजातीय कलाकारों की कला की सराहना की और उनके द्वारा बनाए गए हस्तशिल्प का अवलोकन किया। राष्ट्रपति ने जनजातीय कारीगरों से रु-ब-रु चर्चा की और उनकी कला को प्राचीन संस्कृति और परंपराओं को संरक्षित रखने में महत्वपूर्ण बताया।

राष्ट्रपति मुर्मु ने एंपोरियम में मौजूद हथकरघा पर तैयार चंदेरी और महेश्वरी साड़ियों का अवलोकन किया और हल्के गुलाबी रंग की महेश्वरी साड़ी को डिजिटल पेमेंट के माध्यम से खरीदा। उन्होंने यूपीआई से साड़ी का भुगतान कर सभी को डिजिटल लेनदेन की ओर प्रेरित किया।

इस दौरान, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी राष्ट्रपति को प्रदेश की ओर से एक चंदेरी साड़ी भेंट की। राष्ट्रपति से मिलने के इस अवसर पर शिल्पकारों और बुनकरों में उत्साह का माहौल रहा।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com