मध्यप्रदेश: ई-उपार्जन पोर्टल पर सरसों का पंजीयन प्रारंभ, अंतिम तिथि 20 मार्च
27 फरवरी 2026, भोपाल: मध्यप्रदेश: ई-उपार्जन पोर्टल पर सरसों का पंजीयन प्रारंभ, अंतिम तिथि 20 मार्च – मध्य प्रदेश शासन के निर्देशानुसार भारत सरकार की प्राइस सपोर्ट स्कीम अंतर्गत ई-उपार्जन पोर्टल पर 26 फरवरी से सरसों का पंजीयन प्रारंभ हो गया है, जो 20 मार्च 2026 तक चलेगा। सरसों का पंजीयन गेहूं, चना, मसूर पंजीयन की तरह ही किया जा रहा है।
जिन किसानों ने सरसों की बुवाई की है वे अपना पंजीयन करा सकते हैं। किसान अपना पंजीयन निर्धारित लिंक पर जाकर मोबाइल या कम्प्यूटर के माध्यम से कर सकते हैं। इसके अलावा कार्यालयीन समय में ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत, तहसील कार्यालय और सहकारी- विपणन समितियों द्वारा स्थापित सुविधा केन्द्रों, एमपी ऑनलाइन, कॉमन सर्विस सेंटर, लोक सेवा केन्द्रों, साइबर कैफे आदि पर पंजीयन करा सकते हैं।
पंजीयन के दौरान भू-स्वामियों के लिये भूमि संबंधी दस्तावेज, आधार कार्ड, आधार नम्बर से पंजीकृत मोबाइल नंबर एवं अन्य फोटो पहचान पत्र ले जाना अनिवार्य है। इसी प्रकार सिकमी एवं वन पट्टाधारी किसान वनाधिकारी पट्टाधारी सिकमीदार को आधार कार्ड, आधार नम्बर से पंजीकृत मोबाइल नम्बर एवं वनपट्टा एवं सिकमी अनुबंध की प्रति ले जाना अनिवार्य है। किसानों से उपार्जित फसल का भुगतान आधार नम्बर से लिंक बैंक खाते में किया जाएगा, इसलिए किसान अपने आधार और बैंक खाते को मोबाईल नम्बर से लिंक कराकर रखें।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

