Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

मध्यप्रदेश: हिनौती गौधाम बनेगा प्राकृतिक खेती का केंद्र, उप मुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान

04 मई 2026, भोपाल: मध्यप्रदेश: हिनौती गौधाम बनेगा प्राकृतिक खेती का केंद्र, उप मुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान –  मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने हिनौती गौधाम में बनाए जा रहे दो गौशाला शेड तथा भूसा हाउस का भूमि पूजन किया। इनका निर्माण सीएमपीवी इंजीनियरिंग प्राइवेट लिमिटेड द्वारा किया जा रहा है। भूमि पूजन के बाद उप मुख्यमंत्री ने हिनौती गोधाम में चल रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक में कहा कि निर्माणाधीन तीन गौशालाओं का निर्माण पूर्ण कर इनका लोकार्पण कराएं जिससे निराश्रित गौवंश को आश्रय मिल सके। हिनौती गौधाम को प्राकृतिक खेती के केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। 

इसमें गोबर गैस संयंत्र लगाकर इसकी ऊर्जा जरूरत को पूरा किया जाएगा। साथ ही उससे मिलने वाली खाद का उपयोग खेती में किया जाएगा। गौधाम में उपयोग के बाद शेष बची प्राकृतिक खाद को आसपास के किसानों को बेचा जाएगा। इससे हिनौती के साथ-साथ आसपास के क्षेत्र में भी प्राकृतिक खेती को बढ़ावा मिलेगा। प्राकृतिक खेती हमारे जीवन को स्वस्थ रखने के साथ-साथ माटी को भी स्वस्थ रखेगी। धरती माता को स्वस्थ बनाए रखना और भावी पीढ़ी का जीवन सुरक्षित रखने के लिए प्राकृतिक खेती ही एकमात्र विकल्प है।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि निर्माण कार्य को तय समय पूरा करें। यहां कार्य करने वाली एजेंसी को पूरा सहयोग दें। गौ सेवा निराश्रित गौवंश को आश्रय देने के साथ-साथ बहुत बड़ा पुण्य का कार्य है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile

बैठक में उप मुख्यमंत्री ने जल जीवन मिशन के कार्य की समीक्षा करते हुए कहा कि पंपिंग स्टेशन निर्माण के लिए वन विभाग की अनुमति लेकर निर्माण कार्य शीघ्र शुरू कराएं। इससे 128 गांवों के घरों में साफ पानी पहुंचने के साथ-साथ हिनौती गौधाम को भी पानी मिलेगा। बैठक में विधायक मनगवां इंजी. नरेंद्र प्रजापति, जनपद अध्यक्ष गंगेव श्री विकास तिवारी, पूर्व विधायक श्री श्यामलाल द्विवेदी, श्री राजेश पाण्डेय, वन मण्डलाधिकारी लोकेश निरापुरे, कार्यपालन यंत्री ग्रामीण यांत्रिकी सेवा बीडी कोरी, प्रभारी एसडीम सिरमौर सुधीर बेक, जल जीवन मिशन के जिला प्रबंधक चित्रांशु उपाध्याय, जनपद सीईओ प्राची चौबे तथा अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture