राज्य कृषि समाचार (State News)

मध्यप्रदेश: बांस संसाधन में देश में प्रथम, 25000 हेक्टेयर में हुआ बांस-रोपण

19 सितम्बर 2024, भोपाल: मध्यप्रदेश: बांस संसाधन में देश में प्रथम, 25000 हेक्टेयर में हुआ बांस-रोपण – मध्यप्रदेश देश में बांस संसाधन के मामले में पहले स्थान पर है, जहाँ भारतीय वन सर्वेक्षण 2021 की रिपोर्ट के अनुसार 18,394 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में बांस की उपस्थिति है। राज्य ने 25,090 हेक्टेयर कृषि क्षेत्र में बांस-रोपण किया है, जो किसानों की आय बढ़ाने और पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

देश में बांस क्षेत्र 15.0 मिलियन हेक्टेयर है। मध्यप्रदेश में 1.84 मिलियन हेक्टेयर है। मध्यप्रदेश में शुद्ध बांस क्षेत्र 847 वर्ग किलोमीटर, घना क्षेत्र 4046 वर्ग किलोमीटर, विरल क्षेत्र 8327 वर्ग किलोमीट और पुन:उत्पादन 3245 वर्ग किलोमीटर में है जो देश में सबसे ज्यादा है

Advertisement
Advertisement

मध्यप्रदेश में बांस मिशन के तहत बांस की खेती को बढ़ावा देने के लिए नई तकनीकों और प्रौद्योगिकियों का उपयोग किया जा रहा है। पिछले पांच वर्षों में 14,670 किसानों को 5,566.50 लाख रुपये का रोपण अनुदान दिया गया है, जिससे किसानों को कृषि क्षेत्र में बांस रोपण के लिये 120 रूपये प्रति पौधा अनुदान दिया जाता है, जो 3 वर्षों में 50:30:20 के अनुपात में दिया जाता है। बाँस की खेती से किसानों की आय में वृद्धि हो रही है और पर्यावरण संरक्षण तथा वनस्पती वृद्धि में बाँस की भूमिका को बढ़ावा दिया जा रहा है। निजी क्षेत्र में बांस रोपण को प्रोत्साहन करने के लिये 25 से 50 प्रतिशत तक अनुदान का प्रावधान है।

बांस के उद्योगों को विकसित करने के लिए राज्य सरकार ने विभिन्न योजनाएँ शुरू की हैं, जिसमें बांस आधारित उत्पादों के लिए प्रशिक्षण, ऋण और अनुदान शामिल हैं। शिल्पकारों को बांस हस्तशिल्प, फर्नीचर, आभूषण और अन्य उत्पाद बनाने में प्रशिक्षित किया जा रहा है।

Advertisement8
Advertisement

मध्यप्रदेश राज्य बांस मिशन द्वारा प्रदेश के बाँस शिल्पियों को उत्पाद के प्रदर्शन एवं उसके विक्रय के अवसर प्रदान करने के लिये मध्यप्रदेश खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा भोपाल हाट में आयोजित खादी उत्सव, म.प्र. विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद द्वारा आयोजित विज्ञान मेला-2023, वन विहार भोपाल में आयोजित वन्य-प्राणी सप्ताह, जी20 समिट, नई दिल्ली, केरला बेम्बू फेस्ट, कोच्ची, म.प्र. राज्य लघु वनोपज संघ द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय वन मेला भोपाल, संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित लोकरंग भोपाल और TRIFED द्वारा आयोजित आदि महोत्सव में बाजार उपलब्ध कराया गया।

Advertisement8
Advertisement

कृषकों को लाभ दिलाने के उद्देश्य से बाँस मिशन द्वारा बाँस पोल्स के उपयोग के लिये विभिन्न बाँस इकाइयों द्वारा 8 लाख 14 हजार बाँस पोल्स विक्रय किये जा चुके हैं। सतना एवं सीधी में स्थित बाँस FPOs द्वारा अम्लई पेपर मिल, शहडोल को 983.34 टन बाँस सप्लाई किया गया, जिसका सीधा लाभ स्थानीय कृषकों को प्राप्त हुआ।

मध्यप्रदेश राज्य बाँस मिशन बाँस क्षेत्र के विकास के लिये सोशल मीडिया का भी उपयोग कर रहा है। बाँस क्षेत्र से संबंधित गतिविधियों को प्रमोट करने के लिये वेब एप्लीकेशन के साथ व्हाट्स-अप एप ग्रुप के माध्यम से डायरेक्ट लिंकेज स्थापित किये जा रहे हैं।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्रामव्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Advertisement8
Advertisement

www.en.krishakjagat.org

Advertisements
Advertisement5
Advertisement