राज्य कृषि समाचार (State News)

मध्यप्रदेश: आधुनिक डेयरी प्रबंधन और पशुपालन सीखेंगे किसान, 50 किसान अध्ययन भ्रमण पर गुजरात रवाना

28 मई 2026, इंदौर: मध्यप्रदेश: आधुनिक डेयरी प्रबंधन और पशुपालन सीखेंगे किसान, 50 किसान अध्ययन भ्रमण पर गुजरात रवाना – इंदौर सहकारी दुग्ध संघ मर्यादित द्वारा किसानों को आधुनिक डेयरी प्रबंधन और उन्नत पशुपालन तकनीकों से जोड़ने के उद्देश्य से कृषक अध्ययन भ्रमण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत सोनकच्छ क्षेत्र की दुग्ध समितियों के 50 किसानों का दल 8 दिवसीय अध्ययन भ्रमण के लिए गुजरात रवाना हुआ।

आधुनिक पशुपालन गतिविधियों का करेंगे अध्ययन

प्रबंधक क्षेत्र संचालन इंदौर सहकारी दुग्ध संघ रवि कुमार अँगारे ने बताया कि अध्ययन भ्रमण के दौरान किसान गुजरात में आधुनिक पशुपालन गतिविधियों, डेयरी प्रबंधन और दुग्ध उत्पादन से जुड़ी नई तकनीकों का अध्ययन करेंगे। इसके साथ ही भ्रमण दल देव दर्शन भी करेगा।

उन्होंने बताया कि किसानों को आधुनिक तकनीकों की जानकारी देने और डेयरी व्यवसाय को अधिक लाभकारी बनाने के उद्देश्य से यह योजना संचालित की जा रही है।

बस को सहायक महाप्रबंधक इंदौर दुग्ध संघ आरपीएस भाटिया, प्रबंधक क्षेत्र संचालन देवास रवि आंगारे एवं सोनकच्छ दुग्ध समितियों के सदस्यों द्वारा हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। इस अवसर पर इंदौर दुग्ध संघ द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी देते हुवे सफल यात्रा के लिए शुभकामना प्रेषित की गई।

इस अवसर पर सदस्यों द्वारा भी अपने विचार प्रकट करते हुए दुग्ध संघ के द्वारा चलाई जा रही कृषक अध्ययन भ्रमण योजना के लिए दुग्ध संघ प्रबंधन को धन्यवाद दिया। कृषक भ्रमण दल का नेतृत्व श्री रवि अँगारे प्रबंधक एवं ऋतुराज राठौर एवं कुलदीप सिंह ठाकुर कर रहे है।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements