Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

मध्यप्रदेश: खेतों में जलभराव से फसल को बचाने के लिए किसान तुरंत करें पानी की निकासी

14 सितम्बर 2024, भोपाल: मध्यप्रदेश: खेतों में जलभराव से फसल को बचाने के लिए किसान तुरंत करें पानी की निकासी – मध्यप्रदेश के किसानों के लिए लगातार हो रही भारी बारिश के मद्देनजर कृषि विभाग और कृषि विज्ञान केंद्र की टीमों ने क्षेत्र का दौरा किया और किसानों को सलाह दी है कि वे जलमग्न खेतों से तुरंत पानी की निकासी करें। अगर फसल को अधिक नुकसान होने की आशंका हो, तो किसान तुरंत फसल बीमा के सर्वे के लिए संपर्क करें ताकि समय रहते बीमा टीम द्वारा सर्वे का काम पूरा किया जा सके।

फसल बीमा सर्वे के लिए ऐसे करें संपर्क:

किसान भाई अपनी फसल नुकसान की सूचना टोल फ्री नंबर 1800-5707-115 पर 72 घंटों के भीतर दे सकते हैं। इसके अलावा, “कृषि रक्षक” पोर्टल की हेल्पलाइन 14447 पर भी शिकायत दर्ज की जा सकती है। इससे बीमा टीम तुरंत फसल का सर्वे कर सकेगी और किसान को उचित मुआवजा मिल सकेगा। जिन किसानों ने बीमा कराया है, उन्हें सलाह दी जाती है कि वे समय पर कंपनी को अपनी समस्या की जानकारी दें ताकि फसल को बचाने की प्रक्रिया तेजी से हो सके।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com