राज्य कृषि समाचार (State News)

मध्यप्रदेश: मिर्च की उन्नत खेती पर किसानों को मिला प्रशिक्षण, कीट प्रबंधन से लेकर जैविक उत्पादन तक दी जानकारी

31 जुलाई 2026, भोपाल: मध्यप्रदेश: मिर्च की उन्नत खेती पर किसानों को मिला प्रशिक्षण, कीट प्रबंधन से लेकर जैविक उत्पादन तक दी जानकारी – मध्यप्रदेश में मिर्च उत्पादक किसानों को उन्नत खेती की तकनीकों से जोड़ने के उद्देश्य से उद्यानिकी विभाग द्वारा जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में 29 जुलाई को बड़वानी जिले के ग्राम तलवाड़ा बुजुर्ग में किसानों के लिए प्रशिक्षण आयोजित किया गया, जिसमें मिर्च की फसल में एकीकृत पोषक तत्व प्रबंधन, कीट प्रबंधन, जैविक एवं प्राकृतिक खेती तथा मार्केटिंग से जुड़े विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई।

मिर्च में जैविक खेती के संबंध में बताया कि मिर्च फसल के बीच में बारामासी, अम्बाड़ी के पौधें लगाने से सफेद मक्खी का काफी हद तक नियंत्रण किया जा सकता है। साथ ही अन्य जैविक उत्पाद के साथ ही यांत्रिक, रासायनिक विधियों से मिर्च फसल में वायरस एवं एफिड, जैसिड, सफेद मक्खी, हरा मच्छर, माहो, आदि के प्रकोप से नियंत्रण हेतु जानकारी दी गई।

मिर्च की उन्नत खेती के बारे में एवं वायरस प्रतिरोधी किस्मों के रोपण, नर्सरी में सीडलींग पर वायरस की रोकथाम के उपाय आदि अपनाने की सलाह दी गई। निर्यात हेतु जैविक मिर्च के उत्पादन कैसे किया जाए एवं जैविक मिर्च उत्पादन हेतु जैविक कीटनाशकों के बारे में तथा जैविक मिर्च की मूल्य संबंधी जानकारी दी गई। उपरोक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम में ग्राम के कृषक एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture