Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

मध्यप्रदेश: फसल विविधिकरण से किसान की आय में बढ़ोतरी, 4 बीघा में प्याज उगाकर की लाखों की कमाई

20 दिसंबर 2025, भोपाल: मध्यप्रदेश: फसल विविधिकरण से किसान की आय में बढ़ोतरी, 4 बीघा में प्याज उगाकर की लाखों की कमाई – मध्यप्रदेश के विदिशा जिले के कलेक्टर अंशुल गुप्ता द्वारा जिले में कृषि नवाचार को बढ़ावा देने हेतु चलाई जा रही विशेष पहल के अंतर्गत विकासखंड नटेरन के ग्राम पैरवासा एवं रजौदा के प्रगतिशील कृषक सईद खान ने यह सिद्ध कर दिया है कि खेती केवल पारंपरिक फसलों तक सीमित नहीं रहनी चाहिए। उन्होंने फसल विविधिकरण को अपनाते हुए इस वर्ष प्याज, आलू एवं मटर की खेती कर सफल उदाहरण प्रस्तुत किया है।

 नहर उपलब्धता के बावजूद अपनाया फसल चक्र

नटेरन क्षेत्र में रबी सीजन के दौरान नहरों के माध्यम से पर्याप्त सिंचाई सुविधा उपलब्ध है, जिसके कारण अधिकांश कृषक गेहूं की फसल को ही प्राथमिकता देते हैं। इसके बावजूद श्री सईद खान ने फसल चक्र एवं फसल विविधिकरण को अपनाते हुए पिछले वर्ष भी प्याज की खेती की थी। कृषक के अनुसार प्याज की खेती से उन्हें अच्छा आर्थिक लाभ प्राप्त हुआ, जिससे उनके आत्मविश्वास में और वृद्धि हुई।

 चार बीघा में 325 क्विंटल प्याज का उत्पादन

कृषक सईद खान ने बताया कि उन्होंने पिछले वर्ष सोयाबीन फसल के बाद अपने 4 बीघा खेत में प्याज की उन्नत किस्में प्रशांत फुर्सुंगी एवं प्रशांत पूसा रेड की बुवाई की थी। इस फसल पर लगभग सवा लाख रुपए की लागत आई, जबकि उत्पादन के रूप में उन्हें कुल 325 क्विंटल प्याज प्राप्त हुआ। बेहतर उत्पादन एवं बाजार भाव के कारण यह खेती उनके लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध हुई।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

 फसल चक्र अपनाने की कृषकों से अपील

सईद खान ने क्षेत्रीय कृषि अधिकारी राज रघुवंशी एवं कृषि विभाग नटेरन के माध्यम से विकासखंड के अन्य कृषकों एवं प्रगतिशील युवाओं से अपील की कि वे भी अपने खेतों में फसल चक्र एवं विविधिकरण को अपनाएं। इससे न केवल मृदा की उर्वरता बनी रहती है, बल्कि फसल उत्पादन एवं आय में भी वृद्धि संभव होती है।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

सईद खान की यह सफलता कहानी नटेरन क्षेत्र के किसानों के लिए एक प्रेरणास्रोत है, जो यह दर्शाती है कि वैज्ञानिक पद्धतियों, सही फसल चयन एवं नवाचार के माध्यम से खेती को अधिक लाभकारी बनाया जा सकता है।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture