Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

मध्य प्रदेश: हर जिले में ‘किसान न्याय यात्रा निकालेगी कांग्रेस

10 सितंबर को मंदसौर जिले के गरोठ से आगाज

06 सितम्बर 2024, भोपाल: मध्य प्रदेश: हर जिले में ‘किसान न्याय यात्रा निकालेगी कांग्रेस – मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने राज्य सरकार पर किसान विरोधी होने का आरोप लगाते हुए  कहा कि पार्टी हर जिले में ‘किसान न्याय यात्रा’ निकालेगी।

पटवारी ने यहां संवाददाताओं से चर्चा में आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों की आमदनी दोगुना करने की बात कही थी, मगर नेशनल स्टैटिस्टिकल ऑफिस ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि देश के किसानों की औसत आमदनी 27 रूपये प्रतिदिन रह गई है और औसत कर्ज प्रति किसान 74 हजार रूपये हो गया है। बीते दस वर्षों में खेती की लागत 25 हजार रूपये हेक्टेयर बढ़ा दी गई।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव जीतने के लिए प्रदेश के किसानों से अपने घोषणा-पत्र में झूठ बोला कि चुनाव जीतने पर गेहूं का समर्थन मूल्य 2700 रुपये प्रति क्विंटल और धान का समर्थन मूल्य 3100 रुपये प्रति क्विंटल किया जायेगा। भाजपा ने चुनाव जीतते ही किसानों को धोखा दे दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्रीय कृषि मंत्रालय ने न्यूनतम समर्थन मूल्य के माध्यम से सोयाबीन की समर्थन मूल्य पर खरीदी करने की बात की है, लेकिन मध्यप्रदेश को इस योजना से बाहर रखा गया है।  पटवारी ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी लगातार उपरोक्त सभी कारणों की वजह से किसानों की फसलों के लिए समर्थन मूल्य के कानूनी गारंटी की मांग कर रहे हैं। प्रदेश कांग्रेस इस मांग को और किसानों के साथ हो रहे अन्याय को मुखरता से उठाएगी और प्रदेश के हर जिले में किसान न्याय यात्रा निकालेगी। इसका आगाज 10 सितंबर को मंदसौर जिले के गरोठ से किया जायेगा।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com