Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

मध्यप्रदेश: बाढ़-अतिवृष्टि से प्रभावित किसानों को सीएम यादव ने 56 लाख से अधिक की राहत राशि सिंगल क्लिक से भेजी

07 सितम्बर 2025, भोपाल: मध्यप्रदेश: बाढ़-अतिवृष्टि से प्रभावित किसानों को सीएम यादव ने 56 लाख से अधिक की राहत राशि सिंगल क्लिक से भेजी – मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार (6 सितंबर ) को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए प्राकृतिक आपदा, अतिवृष्टि और बाढ़ से हुई नुकसान की राहत राशि का सिंगल क्लिक से अंतरण किया। वर्ष 2025 के मानसून में प्रदेश के किसानों को फसल, पशु और मकान क्षति सहित अन्य नुकसानों के लिए राहत राशि वितरित की गई। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अशोकनगर जिले के 890 किसानों को 56 लाख 55 हजार 381 रुपये की राहत राशि सीधे उनके खातों में भेजी। तहसील बहादुरपुर के 186 किसानों को 11 लाख 35 हजार 146 रुपये और तहसील नईसराय के 704 किसानों को 45 लाख 20 हजार 235 रुपये की राशि दी गई।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दो किसानों से सीधे संवाद भी किया। बहादुरपुर के ग्राम बरखेडा भोगी निवासी किसान कल्याण उर्फ जितेंद्र सिंह दांगी से मक्‍का फसल के नुकसान की राहत राशि 10,450 रुपये के बारे में जानकारी ली। इसी तरह नईसराय के ग्राम कांकड़ा के प्रदीप रघुवंशी से मक्‍का फसल की क्षति पर मिली 10,900 रुपये की राहत राशि के बारे में बातचीत की। मुख्यमंत्री ने किसानों से कहा कि वे इस मुश्किल समय में हिम्मत रखें और नई फसल की तैयारी करें।

इस मौके पर प्राकृतिक आपदा से प्रभावित किसानों को राहत राशि के स्वीकृति आदेश कलेक्टर आदित्य सिंह, विधायक जगन्नाथ सिंह रघुवंशी, जिला पंचायत अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह यादव, और नगरपालिका अध्यक्ष नीरज मनोरिया ने प्रतीक रूप में वितरित किए। इस दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी और किसान भी मौजूद रहे।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें