राज्य कृषि समाचार (State News)

मध्यप्रदेश: मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने समय पर उर्वरक उपलब्ध कराने के लिए केंद्र सरकार का जताया आभार

04 अक्टूबर 2024, भोपाल: मध्यप्रदेश: मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने समय पर उर्वरक उपलब्ध कराने के लिए केंद्र सरकार का जताया आभार – मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खरीफ 2024 में केन्द्र सरकार के माध्यम से प्रदेश में यूरिया, डीएपी एवं एनपीके उर्वरक दिलवाने के फलस्वरूप किसानों को समय पर उर्वरक प्रदाय हो जाने के लिए प्रदेश के किसानों की ओर से धन्यवाद ज्ञापित किया है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केन्द्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्री श्री जगत प्रकाश नड्डा को पत्र लिखकर उनका आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पत्र में कहा कि माह अक्टूबर 2024 की मांग अनुसार डीएपी 3.75 लाख मीट्रिक टन, एनपीके 2 लाख मीट्रिक टन एवं यूरिया 6 लाख मीट्रिक टन का आवंटन मध्यप्रदेश को प्राप्त हो गया है, जिसमें स्वदेशी उर्वरकों का आवंटन भी पर्याप्त मात्रा में दिया गया है।

Advertisement
Advertisement

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश में सितम्बर माह के अंत तक वर्षा हो जाने से गेहूँ का क्षेत्रफल लगभग 15 लाख हेक्टेयर बढ़ने की संभावना है, जिसके कारण डीएपी, एनपीके एवं यूरिया उर्वरकों की अधिक आवश्यकता होगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने माह अक्टूबर 2024 के लिए दी गई स्वीकृति के अनुसार डीएपी, एनपीके एवं यूरिया उपलब्ध करवाने संबंधितों को निर्देश देने का अनुरोध किया है।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्रामव्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Advertisement8
Advertisement

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

Advertisement8
Advertisement

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.en.krishakjagat.org

Advertisements
Advertisement5
Advertisement