Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

इंडिया एग्रीबिजनेस बेस्ट स्टेट अवार्ड मिलने पर मुख्यमंत्री ने जताया केंद्र सरकार का आभार

कृषि क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए हरियाणा को मिला है इंडिया एग्रीबिजनेस बेस्ट स्टेट अवार्ड

12 नवम्बर 2022, चंडीगढ़: इंडिया एग्रीबिजनेस बेस्ट स्टेट अवार्ड मिलने पर मुख्यमंत्री ने जताया केंद्र सरकार का आभार – कृषि प्रधान राज्य को कृषक प्रधान राज्य बनने के हरियाणा सरकार के प्रयासों को पुनः गति मिली है, जब केंद्र सरकार द्वारा कृषि क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए हरियाणा को इंडिया एग्रीबिजनेस बेस्ट स्टेट अवार्ड से सम्मानित किया गया। भारतीय कृषि एवं खाद्य परिषद द्वारा जारी इंडिया एग्रोबिजनेस अवार्ड – 2022 में हरियाणा को सर्वश्रेष्ठ राज्य की श्रेणी में पुरस्कार मिला है। हरियाणा को यह पुरस्कार राज्य में कृषि अनुकूल नीतियों, कार्यक्रमों, उत्पादन, इनपुट, प्रौद्योगिकियों, विपणन, मूल्यवर्धन, बुनियादी ढांचे और निर्यात के क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान करने के लिए मिला है।

हरियाणा की इस उपलब्धि के लिए मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने केंद्र सरकार का आभार जताया और साथ ही अधिकारियों व कर्मचारियों सहित सभी प्रदेशवासियों को बधाई दी।

श्री मनोहर लाल ने कहा कि उनका प्रयास हरियाणा को अब कृषि प्रधान से कृषक प्रधान राज्य बनाना है। इसके लिए खेती में आधुनिकता के साथ-साथ किसानों की आमदनी में बढोतरी करना बड़ा लक्ष्य है। प्रदेश सरकार जहां 14 से अधिक फसलों को एमएसपी पर खरीद रही है, वहीं किसानों को आधुनिक खेती अपनाने के लिए प्रोत्साहित भी कर रही है। कम लागत में अधिक उपज लेने के लिए किसान फसल विविधिकरण को अपनाएं और प्राकृतिक खेती की ओर अग्रसर हों।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार कृषि और बागवानी के क्षेत्र में सुधार के मद्देनजर सिंचाई के लिए पानी का उचित उपयोग, किसानों द्वारा कम पानी की खपत वाली फसलों को अपनाने सहित अनेक कदम उठाए गए हैं।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

उल्लेखनीय है कि वर्तमान राज्य सरकार द्वारा कृषि व्यवसाय को बढ़ावा देने और किसानों को आत्मनिर्भर बनाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसके लिए कृषि क्षेत्र की कंपनियों, किसान उत्पादक संगठनों को चिह्नित किया गया है, ताकि किसानों को संगठित कर सामूहिक रूप से उनके उत्पादन और विपणन की व्यवस्था को सुनिश्चित किया जा सके। इस कार्य में निवेश, प्रौद्योगिकी और नये उपकरण उपलब्ध करवा कर कृषि एवं बागवानी लागत को कम करने पर विशेष बल दिया जा रहा है। इन्हीं प्रयासों के मद्देनजर केंद्र सरकार द्वारा हरियाणा को इंडिया एग्रीबिजनेस बेस्ट स्टेट अवार्ड प्रदान किया गया है।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

महत्वपूर्ण खबर: कपास मंडी रेट (11 नवम्बर 2022 के अनुसार)

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )