Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

मध्यप्रदेश के कई जिलों में हल्की वर्षा या बौछारें पड़ेंगी

30 सितम्बर 2024, इंदौर: मध्यप्रदेश के कई जिलों में हल्की वर्षा या बौछारें पड़ेंगी –  मौसम केंद्र, भोपाल से मिली जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान मध्यप्रदेश के जबलपुर, शहडोल संभागों के जिलों में कहीं- कही; चंबल संभाग के जिलों में कुछ ̾ स्थानों पर; इंदौर, नर्मदापुरम, रीवा, सागर संभागों के जिलों में अनेक स्थानों पर ,भोपाल, उज्जैन, ग्वालियर संभागों के जिलों में अधिकांश  स्थानों पर वर्षा दर्ज़  की गई एवं शेष सभी संभागों के जिलों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहा ।अजयगढ़ में सर्वाधिक 122.2 मिमी वर्षा दर्ज़ की गई। राज्य के कई जिलों में गरज-चमक के साथ तेज़ हवाएं चलीं।

मौसम की स्थिति – वर्तमान में दक्षिण-पश्चिम मानसून वापसी की रेखा फिरोजपुर, सिरसा, चूरू, अजमेर, माउंट आबू, दीसा, सुरेंद्र नगर, जूनागढ़ से गुजर रही है। उत्तरी कोंकण, मध्य प्रदेश से गुजरते हुए दक्षिण पूर्वी उत्तर प्रदेश तक तथा कोमोरिन क्षेत्र से लेकर दक्षिणी तटीय कर्नाटक तक ट्रफ विस्तृत है। पूर्वोत्तर असम और निकटवर्ती क्षेत्रों के ऊपर चक्रवातीय परिसंचरण सक्रिय है।

पूर्वानुमान – भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, रतलाम,  उज्जैन , देवास, अशोकनगर, रीवा, मऊगंज, सतना , अनूपपुर, शहडोल ,उमरिया ,डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पन्ना , दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी , मैहर और पांढुर्ना जिलों में कहीं -कहीं और बुरहानपुर, खंडवा, खरगौन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, सिवनी, मंडला ,बालाघाट और  सागर जिलों में कुछ स्थानों पर वज्रपात/ झंझावात /झोंकेदार हवाओं के साथ वर्षा या गरज -चमक के साथ बौछारें पड़ेंगी। शेष जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com