राज्य कृषि समाचार (State News)

किसान हितैषी योजनाओं की बदौलत मध्यप्रदेश खाद्यान्न उत्पादन में अग्रणी बना

मध्य प्रदेश के उद्यानिकी मंत्री ने प्रशिक्षु आईएएस अधिकारियों से किया संवाद
वर्ष-2023 बैच के प्रशिक्षु अधिकारियों ने की ग्वालियर की पौधशाला और नीम पर्वत की सराहना

09 जनवरी 2024, ग्वालियर: किसान हितैषी योजनाओं की बदौलत मध्यप्रदेश खाद्यान्न उत्पादन में अग्रणी बना – किसानों की आय दोगुनी हो और किसान खुशहाल बनें। किसान हितैषी योजनाओं की बदौलत मध्यप्रदेश खाद्यान्न उत्पादन में देश का अव्वल राज्य बन गया है। इसमें उद्यानिकी का भी अहम योगदान है। यह बात उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह ने कही। श्री कुशवाह रविवार को मेला रोड़ स्थित शासकीय पौधशाला में भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के प्रशिक्षु अधिकारियों से संवाद कर रहे थे। उन्होंने कहा कि ग्वालियर की शासकीय पौधशालाओं को आदर्श बनाया जायेगा। साथ ही इसी तर्ज पर सम्पूर्ण प्रदेश की नर्सरियों को सुदृढ़ता प्रदान की जायेगी, जिससे उद्यानिकी को बढ़ावा मिल सके।

भारतीय प्रशासनिक सेवा के लगभग डेढ़ दर्जन प्रशिक्षु अधिकारी भारत दर्शन यात्रा के तहत ग्वालियर आए हैं। इन अधिकारियों ने रविवार को शासकीय पौधशाला, आदर्श गौशाला लाल टिपारा और नीम पर्वत का भ्रमण किया।

Advertisement
Advertisement

उद्यानिकी मंत्री श्री कुशवाह ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों से संवाद के दौरान कहा कि उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण से किसानों को जोड़ने के लिए प्रदेश सरकार भरपूर अनुदान देगी। साथ ही उन्हें उद्यानिकी फसलों के संबंध में तकनीकी प्रशिक्षण भी दिलाया जायेगा। साथ ही आशा व्यक्त की कि वे अपने प्रशासनिक दायित्व के दौरान किसानों को उद्यानिकी फसलों की ओर प्रोत्साहित कर उनकी आमदनी बढ़ाने में सहभागी बनेंगे। ग्वालियर भ्रमण पर आए प्रशिक्षु आईएएस अधिकारियों ने नीम पर्वत व शासकीय पौधशाला में उद्यानिकी को बढ़ावा देने के लिये अपनाई गई तकनीक की खुलकर सराहना की। साथ ही आदर्श गौशाला लाल टिपारा की व्यवस्थाओं की भी उन्होंने तारीफ की। ज्ञात हो ग्वालियर में मनरेगा एवं अन्य योजनाओं के संयोजन से वृहद वृक्षारोपण कर नीम पर्वत व शीशम पर्वत विकसित किए गए हैं। इन्हें देखने के लिये पहले भी भारतीय प्रशासनिक सेवा के प्रशिक्षु सेवा के अधिकारी आते रहे हैं।

कार्यक्रम में संयुक्त संचालक उद्यानिकी श्री बृजेन्द्र सिंह भदौरिया ने आभार व्यक्त किया।  

Advertisement8
Advertisement
ये प्रशिक्षु अधिकारी हैं ग्वालियर भ्रमण पर              

भारतीय प्रशासनिक सेवा के वर्ष – 2023 बैच के सर्वश्री अमित गुप्ता, अनिरूद्ध पाण्डेय, अजीत सिंह, अंकित कुमार जैन, माधव भारद्वाज, मोहम्मद इरफान, नवनीत सिंह, नयन गौतम, नितिन सिंह, राहुल श्रीवास्तव, सुश्री आयुषी जैन, सुश्री प्रसनजीत कौर, सुश्री पूजा मीणा, सुश्री सक्षमा, सुश्री श्रेयांशी जैन व सुश्री स्मृति मिश्रा भारत दर्शन यात्रा के तहत ग्वालियर भ्रमण पर आए हैं। 

Advertisement8
Advertisement

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम)

Advertisements
Advertisement5
Advertisement