राज्य कृषि समाचार (State News)

मध्यप्रदेश: गौ-संवर्धन के लिए आचार्य विद्यासागर योजना में 60 पशुपालकों को मिला लाभ  

17 फरवरी 2026, भोपाल: मध्यप्रदेश: गौ-संवर्धन के लिए आचार्य विद्यासागर योजना में 60 पशुपालकों को मिला लाभ –  प्राकृतिक खेती एवं पशुपालन को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा संचालित आचार्य विद्यासागर गौ संवर्धन योजना के तहत जिले के 60 किसानों को लाखों रुपये का अनुदान दिया गया है। इस योजना का उद्देश्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादन में वृद्धि करना है। किसानों की आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा आचार्य विद्यासागर गौ संवर्धन योजना संचालित की जा रही है।

इस योजना का उद्देश्य प्रदेश में पशुपालकों की संख्या में बढोतरी करना व दुग्ध उत्पादन में वृद्धि, नस्ल सुधार के माध्यम से पशुओं की दुग्ध उत्पादन में वृद्धि के साथ ही पशुपालन के माध्यम से लोगों को रोजगार उपलब्ध कराना है। इस योजना के लिए किसानों के लिए स्वयं की भूमि होना आवश्यक है। पाँच पशुओं की इकाई के लिए किसान के पास 1 एकड़ भूमि एवं 10 पशुओं की यूनिट के लिए किसान के पास 2 एकड़ भूमि स्वामी होनी चाहिए। इस योजना के तहत अधिकतम राशि सीमा 10 लाख रुपये है।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements