राज्य कृषि समाचार (State News)

प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण एवं प्राकृतिक खेती प्रशिक्षण आयोजित

22 नवंबर 2025, छिंदवाड़ा: प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण एवं प्राकृतिक खेती प्रशिक्षण आयोजित – कृषि विज्ञान केंद्र देलाखारी, तामिया द्वारा बुधवार को ग्राम छाबड़ी कला में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 21वीं किस्त के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण आयोजित किया गया। कार्यक्रम केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. आर. एल. राऊत के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ, जिसमें  प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किसानों को 21वीं किस्त जारी करने का लाइव प्रसारण उपस्थित किसानों को दिखाया गया।  इसी अवसर पर दक्षिण भारत प्राकृतिक खेती समिट-2025 का औपचारिक शुभारंभ भी किया गया।  प्रधानमंत्री ने प्राकृतिक खेती में ‘जीवामृत’ के उपयोग से मृदा संरक्षण, रासायनिक उर्वरकों एवं कीटनाशकों के अत्यधिक उपयोग से होने वाले नुकसान तथा प्राकृतिक खेती को अपनाने के लाभों पर किसानों को जागरूक होने का आह्वान किया।

केंद्र प्रमुख डॉ. राऊत ने किसानों की वर्तमान समस्याओं, उनके मूल कारणों तथा प्राकृतिक एवं जैविक उपायों से निराकरण की विस्तृत जानकारी दी। वैज्ञानिकों द्वारा प्राकृतिक खेती के लाभ, उसके घटकों के निर्माण की विधियां तथा उपयोग की तकनीक किसानों को समझाई गईं।

कार्यक्रम में आसपास के ग्रामों से 150 से अधिक कृषक एवं महिलाएं सम्मिलित हुईं। इस दौरान केंद्र के वैज्ञानिकों एवं कृषि विभाग के अधिकारियों द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि सहित सरकार की विभिन्न किसानोन्मुखी योजनाओं की जानकारी भी प्रदान की गई।

Advertisements
Advertisement
Advertisement

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisement
Advertisement
Advertisements
Advertisement
Advertisement