Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

किसानों को जिला सहकारी बैंक के.सी.सी. एवं अकृषि ऋण उपलब्ध करायें – श्री संजय गुप्ता

20 अप्रैल 2022, भोपाल । किसानों को जिला सहकारी बैंक के.सी.सी. एवं अकृषि ऋण उपलब्ध करायें – श्री संजय गुप्ता – मध्यप्रदेश के आयुक्त सहकारिता श्री संजय गुप्ता ने निर्देष दिये कि व्यवसायिक प्रतिस्पर्द्धा के इस दौर में हमें प्रदेश के सहकारी बैंकों की उज्जवल छवि बनाये रखकर पारदर्षी आधुनिक कार्यप्रणाली के माध्यम से अपने आपको व्यवसायिक बैंकों से बेहतर साबित करने की दिशा में सतत् प्रयास जारी रखना होगें। उन्होंने यह भी कहा कि सहकारी बैंक सभी किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड एवं अकृषि ऋण उपलब्ध करायें,राज्य शासन द्वारा इसके लिये प्रदेश के जिला सहकारी केन्द्रीय बैंकों को आवश्यक वित्तीय सहायता  उपलब्ध कराई जायेगी। पंजीयक श्री संजय गुप्ता ने निर्देशित किया कि 30 जून के पूर्व प्रदेश के सभी जिला बैंकों एवं प्राथमिक समितियों के सांविधिक अंकेक्षण का कार्य आवश्यक रूप से पूर्ण कर लिया जाये।

श्री गुप्ता मध्य प्रदेश के 14 आर्थिक रूप से कमजोर जिला सहकारी केन्द्रीय बैंकों की बैठक को संबोधित कर रहे थे।  यह बैठक बैंकों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा  में नाबार्ड मध्यप्रदेश, सहकारिता विभाग एवं अपेक्स बैंक के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित की गई थी । बैठक में संयुक्त आयुक्त सहकारिता श्री अरविंद सिंह सेंगर, नाबार्ड के महाप्रबंधक श्री संजय ताल्लुकदार, उप महाप्रबंधक श्री कमर जावेद, अपेक्स बैंक की वर्तमान में प्रभारी प्रबंध संचालक श्रीमती अरूणा दुबे, विषेष कर्तव्यस्थ अधिकारी श्री के.के.द्विवेदी, उपायुक्त सहकारिता श्री एच.एस.बाघेला, सहायक महाप्रबंधक श्री आर.एस.चंदेल सहित सभी अधिकारी उपस्थित थे।

नाबार्ड के महाप्रबंधक श्री संजय ताल्लुकदार ने कहा कि सभी जिला बैंक ऋणों की समय पर वसूली हेतु सधन प्रयास करें ताकि बैंकों के एन.पी.ए. में कमी लाई जा सके। बैठक को संयुक्त आयुक्त सहकारिता श्री अरविन्द सिंह सेंगर, अपेक्स बैंक के विशेष कर्त्तव्यस्थ अधिकारी श्री के. के. द्विवेदी ने भी संबोधित किया।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

बैठक का संचालन नाबार्ड के उप महाप्रबंधक श्री कमर जावेद ने  तथा आभार प्रदर्शन अपेक्स बैंक की वर्तमान में प्रभारी प्रबंध संचालक श्रीमती अरूणा दुबे ने किया।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें