Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

प्राकृतिक खेती पर कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

2 अगस्त 2022, आगर-मालवा: प्राकृतिक खेती पर कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित – जिले के विकासखंड आगर के ग्राम कुंडला में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन आत्मा योजना अंतर्गत एक दिवसीय कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम रविवार को आयोजित किया गया। जिसमें कृषि वैज्ञानिक और अधिकारी ने मार्गदर्शन दिया।

कृषि वैज्ञानिक डॉ. आरपीएस शक्तावत ने बताया कि वर्तमान में खेती में अंधाधुंध रासायनिक उर्वरकों एवं कीटनाशी का उपयोग होने के कारण मृदा की उर्वरकता शक्ति समाप्त होने के साथ-साथ पर्यावरण भी प्रदूषित हो रहा है,  इसको दृष्टिगत रखते हुए जिले के कृषकों को प्राकृतिक खेती के प्रति जागरूक करने के लिए प्रशिक्षण दिया जा रहा है, ताकि किसान प्रशिक्षित होकर प्राकृतिक खेती की ओर अग्रसर हो। उन्होंने रसायन एवं कीटनाशक के विकल्प के रूप में प्राकृतिक कृषि के अंतर्गत शून्य बजट पर आधारित जीवामृत, घनामृत, निमास्त्र एवं अन्य विधियों के बारे में कृषकों को विस्तारपूर्वक प्रशिक्षण दिया। बीटीएम श्री वेद प्रकाश सेन द्वारा कृषकों को कृषि विभाग की योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। प्रशिक्षण कार्यक्रम में वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी आर एस भूरे एवं कृषक उपस्थित थे ।

महत्वपूर्ण खबर: सिंचाई उपकरण हेतु 27 जुलाई से 4 अगस्त तक आवेदन पत्र आमंत्रित

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile