Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

अमानक गेहूं बीज बेचने वाले 8 विक्रेताओं के लाइसेंस निरस्त

08 जनवरी 2025, रीवा: अमानक गेहूं बीज बेचने वाले 8 विक्रेताओं के लाइसेंस निरस्त – अमानक गेहूं बीज बेचने वाले पांच दुकानदारों के बीज विक्रय लाइसेंस निरस्त करने के आदेश दिए हैं। यह कार्यवाही बीज नियंत्रण आदेश 1983 के तहत की गई है।

श्री यू.पी. बागरी,  उप संचालक कृषि, रीवा ने कृषक जगत को बताया कि  बीज निरीक्षक द्वारा बीज विक्रेताओं की दुकानों से गेहूं बीज के नमूने लेकर बीज परीक्षण प्रयोगशाला कुठुलिया में अंकुरण परीक्षण कराया गया। परीक्षण में गेहूं बीज के नमूने अमानक पाए जाने पर  संबंधित  बीज विक्रेताओं को कारण बताओ नोटिस दिया गया। नोटिस का संतोषजनक उत्तर प्राप्त न होने पर बीज अधिनियम 1966 के प्रावधानों के तहत लाइसेंस निरस्त करने की कार्यवाही 6 जनवरी 2025 को की गई है।

जारी अलग-अलग आदेशों के अनुसार मेसर्स राजेश गुप्ता बीज भण्डार जवा, मेसर्स अजय बीज भण्डार जवा, मेसर्स हनुमान कृषि बीज भण्डार गंगेव, मेसर्स मां कृषि केन्द्र गंगेव, मेसर्स सांई ट्रेडिंग कंपनी रतहरा, मेसर्स गुरु कृपा कृषि सेवा केन्द्र रायपुर कर्चुलियान तथा मेसर्स कमलाकर ट्रेडर्स त्योंथर के बीज लाइसेंस निरस्त किए गए हैं। साथ ही मऊगंज जिले के मेसर्स मिश्रीलाल गुप्ता हनुमना का भी बीज लाइसेंस निरस्त करने के आदेश जारी किए गए हैं।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com