Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

भारत एक दिन में सबसे अधिक रोगियों के ठीक होने के शिखर पर पहुंचा

पिछले 24 घंटों में 68,584 रो‍गी ठीक हुए

भारत एक दिन में सबसे अधिक रोगियों के ठीक होने के शिखर पर पहुंचा – पिछले 24 घंटों में 11.7 लाख से अधिक एकल परीक्षणों को अर्जित करके भारत ने सफलता के एक अन्‍य शिखर को छू लिया।
भारत में एक दिन में कोविड-19 के 68,584 रोगी ठीक हुए और उन्‍हें अस्‍पतालों से छुट्टी दे दी गई। यह संख्‍या सर्वाधिक है। इससे ठीक हुए रोगियों की कुल संख्‍या लगभग 30 लाख (2,970492) हो गई है।

भारत एक दिन में सबसे अधिक रोगियों के ठीक होने के शिखर पर पहुंचा

कोविड-19 रोगियों में भारत की रिकवरी दर 77 प्रतिशत (77.09 प्रतिशत) से अधिक हो गई है। ठीक हुए मरीजों की संख्‍या सक्रिय मामलों (8,15,538) की तुलना में 21.5 लाख अधिक हो गई।
इस प्रकार ठीक हुए रोगियों की संख्‍या बढ़कर सक्रिय मामलों की तुलना में 3.6 गुना से अधिक हो गई है। इससे यह सुनिश्चित हुआ है कि देश में सक्रिय मामलों की संख्‍या घटी है और वर्तमान में कुल सक्रिय मामले कुल पॉजिटिव मामलों की संख्‍या के केवल 21.16 प्रतिशत ही हैं।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile