Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

KVK पोकरण ने ‘विकसित कृषि संकल्प अभियान’ के तहत किसानों को दी खरीफ फसल उत्पादन की आधुनिक जानकारी

10 जून 2025, पोकरण: KVK पोकरण ने ‘विकसित कृषि संकल्प अभियान’ के तहत किसानों को दी खरीफ फसल उत्पादन की आधुनिक जानकारी – कृषि विज्ञान केंद्र (KVK) पोकरण के तत्वावधान में केंद्र सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय और भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR), नई दिल्ली के दिशा-निर्देशों पर ‘विकसित कृषि संकल्प अभियान’ के अंतर्गत खरीफ फसलों और पशुपालन से जुड़ी उन्नत जानकारी किसानों को दी गई। अभियान के बारहवें दिन आयोजित कार्यक्रम का नेतृत्व वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ के. जी. व्यास, डॉ सुनील शर्मा और डॉ रामनिवास ने किया।

कार्यक्रम के अंतर्गत गठित तीन टीमों ने नाचना ब्लॉक के नाचना-1, भादरिया, नाचना-2, अवाय, सत्याया, और ताड़ना गांवों में किसान-वैज्ञानिक संवाद सत्रों का आयोजन किया। इन संवादों में किसानों को स्मार्ट एवं आधुनिक कृषि तकनीकों, खरीफ फसलों की उन्नत किस्मों, प्राकृतिक खेती, और वैज्ञानिक प्रयोगशालाओं से खेतों तक की तकनीकों से अवगत कराया गया।

डॉ दशरथ प्रसाद, वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष, कृषि विज्ञान केंद्र पोकरण ने बताया कि यह अभियान किसानों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक ठोस पहल है। किसानों को मिट्टी परीक्षण, फसल बीमा, नवाचारों, और सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई, साथ ही देशी गायों की नस्लों के संरक्षण और भेड़-बकरी पालन को प्रोत्साहन देने पर भी विशेष जोर दिया गया।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

विशेष चर्चा खेजड़ी की ‘थार शोभा’ किस्म पर भी हुई, जिससे क्षेत्र में बढ़ते तापमान को नियंत्रित किया जा सकता है और किसानों को सांगरी व पशुओं के लिए चारा प्राप्त हो सकता है।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

कार्यक्रम में काजरी जैसलमेर से कीट वैज्ञानिक डॉ सुगन चन्द मीना, कृषि वानिकी वैज्ञानिक डॉ शिरन के, कृषि विभाग के विनोद कुमार व प्रेम नारायण सहित स्थानीय सरपंच देरावर सिंह भाटी, तेज कंवर, प्रगतिशील किसान दिनेश, विजय पाल, छैलू सिंह, भगीरथ राम, गोविंद सिंह, पृथ्वी पाल और पुराराम शामिल हुए।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com