Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

कृषि विज्ञान केंद्र उज्जैन ने स्वच्छता ही सेवा अभियान पखवाड़ा मनाया

01 जनवरी 2026, उज्जैन: कृषि विज्ञान केंद्र उज्जैन ने स्वच्छता ही सेवा अभियान पखवाड़ा मनाया – स्वच्छता यानी साफ सफाई स्वस्थ जीवन की कुंजी है जो हमें बीमारियों से बचाती है।यह उदगार प्रधान वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ.एके दीक्षित कृषि विज्ञान केंद्र ने 16 से 31 दिसंबर तक मनाए गए स्वच्छता अभियान पखवाड़े में व्यक्त किए।

डॉ. दीक्षित ने अपने उद्बोधन में कहा कि व्यक्तिगत स्वच्छता जैसे हाथ धोना और पर्यावरण को स्वच्छ बनाए रखना दोनों ही हमारे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है। स्वच्छता अभियान कार्यक्रम की नोडल डॉ. रेखा तिवारी वरिष्ठ वैज्ञानिक ने स्कूली छात्र तथा विद्यालय अध्ययन छात्र एवं छात्राओं को स्वच्छ भारत अभियान जैसे प्रयास समाज में स्वच्छता की भावनाओं को बढ़ावा देने तथा अपने स्वयं के प्रयासों से सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त अभियान में भागीदारी बढ़ाने हेतु जन जागृति करने के लिए प्रेरित किया।  

संस्था के डॉ.एसके सिंह वरिष्ठ वैज्ञानिक ने खेती में नरवाई ना जलाना तथा फसलों  के अपशिष्टों से जैविक खाद बनाने के तरीके बताएं। डॉ.आशीष बोबडे वैज्ञानिक ने प्राकृतिक खेती को अपनाकर स्वच्छ जीवन हेतु विभिन्न तरीके बताएं। जिसमें रसायन मुक्त सब्जियों की पोशाक वाटिका बनाने हेतु प्रेरित किया। डॉ. सविता कुमारी ने प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देते हुए घना अमृत, जीवामृत, बिजामृत इत्यादि बनाने की विधियां बताई।डॉ. हंसराज जाटव ने आसपास के परिसर को स्वच्छ बनाने हेतु प्रेरित किया। डॉ. मोनी सिंह वरिष्ठ तकनीकी अधिकारी ने व्यक्तिगत  साफ-सफाई के बारे में बताया। कार्यक्रम संस्था तथा उज्जैन के अंगीकृत गांव में मनाया गया। जिसमें कृषि महाविद्यालय इंदौर के छात्रों  का सराहनीय सहयोग रहा। कार्यक्रम में लगभग 618 से अधिक कृषक, कृषक महिलाएं, छात्र एवं छात्राएं लाभान्वित हुए।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें