राज्य कृषि समाचार (State News)

कृषि विज्ञान केन्द्र, गुरुग्राम ने आयोजित किया बीज उपचार अभियान

04 मई 2024, शिकोहपुर: कृषि विज्ञान केन्द्र, गुरुग्राम ने आयोजित किया बीज उपचार अभियान – कृषि विज्ञान केन्द्र, शिकोहपुर, गुरुग्राम ने सोहना खंड के गांव रायसीना में बीज उपचार अभियान का आयोजन किया। कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र की अध्यक्षया डॉ अनामिका शर्मा ने कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा किसानों के लिए दी जा रही सुविधाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कृषि विज्ञान केंद्र से किसान प्रशिक्षण, प्रदर्शन, गोष्ठी व अन्य प्रसार कार्यक्रमों के माध्यम से अपनी जानकारी और कौशल को बढ़ा सकते हैं। उन्होंने कहा कि खेती से संबंधित किसी भी समस्या के लिए सभी लोग कृषि विज्ञान केंद्र से जुड़े।केंद्र के पादप सुरक्षा विशेषज्ञ, डॉ भरत सिंह ने किसानों को विभिन्न प्रकार के बीजों को उपचार करने के तरीकों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने बीजों के उपचार हेतु जैविक, रासायनिक एवम् प्राकृतिक विधियों का प्रदर्शन भी किया। साथ ही उन्होंने किसानों की फसलों में हो रही कीट और रोगों की समस्याओं का समाधान के बारे में जानकारी दी। केंद्र के श्री राम सेवक ने किसानों को मृदा परीक्षण एवं मृदा परीक्षण हेतु नमूना लेने की विधि के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि किसान कृषि विज्ञान केंद्र को मिट्टी के नमूने दे कर मिट्टी की जांच करवा सकते हैं और उसके अनुरूप अपने खेतों में संतुलित मात्रा में खाद एवं का प्रयोग करें। केंद्र के प्रसार विशेषज्ञ डॉ गौरव पपनै ने किसानों को मोबाइल और इंटरनेट के माध्यम से कृषि की जानकारियों के लिए जुड़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि किसान स्मार्ट फोन के माध्यम से अपने खेतों की समस्याओं को कृषि विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञों से साझा कर सकते है और समस्याओं का समाधान पा सकते हैं। उन्होंने किसानों से किसान सारथी एप में अपना पंजीकरण करवाने के लिए भी आग्रह किया। कार्यक्रम में कृषि विभाग के अधिकारियों ने अपने विभाग के द्वारा दी जा रही योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी। उक्त अभियान में 30 से अधिक किसानों में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में किसानों को अरहर की उन्नतशील प्रजाति पंत अरहर 421 का बीज भी प्रदान किया गया। इस अवसर पर केंद्र के विशेषज्ञों द्वारा किसानों के खेतों में लगी ग्रीष्मकालीन सब्जियों में कीट व रोग ग्रसित समस्याओं का अवलोकन कर उनके उचित प्रबंधन के बारे में सुझाव दिए। प्रगतिशील कृषक श्री सतवीर यादव ने कृषि विज्ञान केंद्र के सभी विशेषज्ञों के प्रति आभार प्रकट किया।

Advertisements
Advertisement
Advertisement

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्रामव्हाट्सएप्प)

To view e-paper online click below link: http://www.krishakjagat.org/kj_epaper/epaper_pdf/epaper_issues/mp/mp_35_2024/Krishak_jagat_mp_35_2024.pdf

Advertisement
Advertisement

To visit Hindi website click below link:

Advertisement
Advertisement

www.krishakjagat.org

To visit English website click below link:

www.en.krishakjagat.org

Advertisements
Advertisement
Advertisement