Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

जिले के कृषकों को खेती की आधुनिक तकनीकी से अवगत कराने बनाए जा रहे किसान संबंल केन्द्र

6 जनवरी 2022, आगर मालवा । जिले के कृषकों को खेती की आधुनिक तकनीकी से अवगत कराने बनाए जा रहे किसान संबंल केन्द्र – कलेक्टर श्री अवधेश शर्मा ने ग्राम पीलवास में जल संसाधन विभाग की कुण्डालिया वृहद सिंचाई परियोजना के तहत् बनाए जा रहें कृषक संबंल केन्द्र का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने कहा कि कृषकों को कृषि लागत को कम करने तथा खेती की तकनीकी से अवगत कराने हेतु क्षेत्र के अधिक से अधिक कृषकों को जोड़ा जाकर उन्हें प्रशिक्षित किया जाए। । कलेक्टर ने इस दौरान किसान संबंल केन्द्र निर्माण कम्पनी सांई संकेत के प्रोजेक्ट मैनेजर से केन्द्र के बारे में विस्तार से जानकारी भी प्राप्त की।

निरीक्षण के दौरान सीईओ जिला पंचायत डीएस रणदा, उप संचालक उद्यान सुरेश राठौर, सांई संकेत कम्पनी प्रोजेक्ट मैनेजर अमूल मोहलीकर, सिनीयर एग्रोनॉमिस्ट राजकुमार सोलंकी, मत्स्य विभाग के रामसिंह रजक, एनआरएलएम के हेमन्त रामावत सहित कृषक उपस्थित रहे।

विदित हो कि जिले में कुंडालिया वृहद सिंचाई परियोजना में  एलएनटी कम्पनी द्वारा वर्तमान में चार स्थानों पर किसान संबंल केन्द्र विकसित किए जाने हेतु चयन किया है। इन किसान संबंल केन्द्रों का निर्माण सांई संकेत कम्पनी द्वारा किया जाएगा। यह केन्द्र 15 हजार हेक्टेयर पर एक बनाया जाएगा। वर्तमान में ग्राम पीलवास, सेमलीखेड़ी, माणा एवं लालाखेड़ी का चयन किया गया। केन्द्र का मुख्य उद्देश्य कृषकों की खेती की लागतों को कम करने हेतु प्रशिक्षित करना है। उन्हें खेती की आधुनिक तकनीकीयों से अवगत कराना है। केन्द्रों पर तकनीकी प्रशिक्षकों द्वारा किसानों को प्रशिक्षित किया जाएगा, ताकि क्षेत्र के कृषक नई-नई कृषि तकनीकी को अपने खेतों में अमल में लाकर खेती की लागत कम कर आर्थिक रूप से सशक्त हो सकेंगे।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile